Author: Dainik State Desk

पलामूः जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास में हुए तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र भुईयां और प्रमोद भुईयां शामिल है. दोनों आरोपी सहोदर भाई हैं. इसकी पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है. एसपी ने बताया कि एक फरवरी को पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास में विजय भुईयां, उनकी पत्नी हेवंती देवी और उनके बेटे छोटू कुमार की टांगी एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. जबकि हमले में विजय भुईयां की बहू…

Read More

रांचीः झारखंड में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. राज्य के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर ‘जीरो फेलियर’ का लक्ष्य तय किया गया है. वहीं पीएमश्री विद्यालयों को 28 फरवरी तक न्यूनतम 75 प्रतिशत स्कोर हासिल करने का निर्देश दिया गया है. यह निर्देश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए. रांची स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में आयोजित इस बैठक में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों, पीएमश्री विद्यालयों में संचालित गतिविधियों और बजटीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में राज्य परियोजना…

Read More

रांची: राजधानी रांची स्थित लोकभवन परिसर का भव्य उद्यान इन दिनों लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हो रहे हैं. शांत वातावरण, सुसज्जित पथ और हरे-भरे लॉन के बीच स्थित मूर्ति उद्यान इस पूरे परिसर का प्रमुख आकर्षण बनकर उभरा है. मूर्ति उद्यान का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसकी परिकल्पना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राज्यपाल कार्यकाल के दौरान की थी. उनका विचार था कि लोक भवन परिसर में ऐसा स्थल विकसित किया जाए, जहां झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों…

Read More

धनबाद: कभी तकनीक, उद्योग और श्रम का गौरव रही रोपवे व्यवस्था अब इतिहास के पन्नों में दर्ज होती जा रही है. पूरे एशिया में अपनी पहचान बनाने वाली धनबाद की रोपवे प्रणाली, जिसने दशकों तक कोयला और बालू की आपूर्ति को आसान बनाया, आज या तो नीलामी की ओर बढ़ चुकी है या फिर सुरक्षा के नाम पर जमीन से मिटा दी जा रही है. इसी कड़ी में सड़कों के ऊपर से पार होने वाली जर्जर हो चुकी रोपवे को सुरक्षित तरीके से हटाने की कवायद शुरू हो चुकी है. आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन के द्वारा इसे…

Read More

हजारीबाग/जमशेदपुर/जामताड़ा: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साह चरम सीमा पर है. लोग लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं. खासकर महिलाओं की संख्या इस बार अधिक देखने को मिल रही है. महिलाएं अपना घर का काम निपटाकर उम्मीदवार के साथ समाहरणालय नॉमिनेशन के लिए पहुंच रही हैं. तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए तो पुरुष की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है. इससे पहले आमतौर पर पहले देखा जाता था कि महिला उम्मीदवार के साथ पुरुष समर्थक नामांकन के समय आते थे लेकिन अब महिला उम्मीदवार के साथ महिला समर्थक अधिक पहुंच रही हैं. आधी आबादी…

Read More

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ अपने राज्य के उन अधिकारों को वापस पाने के लिए लड़ेंगे जो केंद्र सरकार के पास हैं, बल्कि अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे. हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. यह बातें उन्होंने दुमका के गांधी मैदान में जेएमएम के 47वें झारखंड दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और वोट चोरी का आरोप सीएम हेमंत सोरेन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक…

Read More

रायगढ़: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. रायगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धरदबोचा. नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार दरअसल, पूरी वारदात 28 दिसंबर 2025 की है. पीड़ित छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी. इस दौरान भरे बाजार में आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता का ये भी कहना था कि आरोपी ने उसे अश्लील इशारे भी किए, आरोपी जबरन उससे उसका मोबाइल नंबर…

Read More

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है. कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की मिट्टी और जलवायु किसानों के लिए हितकारी है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में कृषि के नए नए तौर तरीकों का विस्तार हो रहा है. प्रदेश में उद्यानिकी के क्षेत्र में भी किसानों और युवाओं के लिए बेहतर विकल्प है. मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के चिरमिरी में संचालित शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय में उद्यानिकी की पढ़ाई जारी है. उद्यानिकी की पढ़ाई यहां के विद्यार्थियों के लिए आशा की नई किरण साबित हो रही है. पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थियों को उद्यानिकी में अपना करियर बनाने…

Read More

बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक को फोन ब्लॉक करने की सजा, अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस को आज सुबह ये खबर मिली कि एक युवती ने 25 साल के युवक की हत्या कर दी है. हत्या की वारदात में चाकू का इस्तेमाल किया गया है. बहुत कम ऐसी वारदातें होती हैं जिसमें हत्या का आरोपी कोई लड़की होता है और मृतक कोई युवक. लिहाजा घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीम तुरंत माका-ए-वारदात पर पहुंची. गर्लफ्रेंड…

Read More

महासमुंद : सिरपुर महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित संगीतमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला, संस्कृति और संगीत की विविध विधाओं से रूबरू कराया. दिन रात चले कार्यक्रमों में शास्त्रीय, सूफी, भक्ति, लोक एवं आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला. जिससे महोत्सव परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा. इंडियन आइडल फेम कलाकारों ने बांधा समा वहीं रात्रि में इंडियन आइडल फेम कलाकारों की विशेष प्रस्तुति महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा. रात 8 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल सीजन 10 के नितिन कुमार, सीजन 12 के नचिकेत लेले और सुप्रसिद्ध गायिका वैशाली रायकवार ने अपनी सुमधुर,…

Read More