तिलक की खुशियां बनी दहशत, हर्ष फायरिंग में दो घायल
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत तेंदुआ गांव में तिलक समारोह के दौरान अचानक हर्ष फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। खुशियों के बीच चली गोली ने पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया। घटना उस समय हुई जब राहुल रजक के घर तिलक समारोह चल रहा था और पूजा-पाठ की प्रक्रिया जारी थी। इसी दौरान पूर्व मुखिया सरोज मेहता ने अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पूजा करा रहे पंडित के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि सिल्दा गांव निवासी जागेश्वर बैठ की पीठ में गोली लग गई। दोनों घायलों को तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे और समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
पूर्व मुखिया गिरफ्तार, लाइसेंसी हथियार जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
नघटना की सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज मेहता को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए हथियार के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव से भी कई लोग इस तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। इस घटना ने न सिर्फ समारोह की खुशियों को मातम में बदला, बल्कि ग्रामीणों के बीच सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Breaking
- मधुबनी में जमीन विवाद के बीच बुजुर्ग ने लगाई खुद को आग, अतिक्रमण हटाने पहुंची थी प्रशासनिक टीम
- गया के जंगल में CRPF का बड़ा ऑपरेशन, हथियार-कारतूस और डेटोनेटर बरामद
- गोड्डा में फसल विवाद बना मौत की वजह, किसान की रॉड से पीट-पीटकर हत्या
- पाकुड़ में PFI मामले का आरोपी गिरफ्तार:सजायाफ्ता हजेला शेख गिरफ्तार
- बादाम कोल परियोजना में बवाल: BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
- स्लाइन लगी गर्भवती को स्कूटी पर भेजा! लोहरदगा सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर
- बिहार: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूट का खुलासा,खेत से मिले 33 लाख के गहने
- रामगढ़:मनुआ का ‘सीक्रेट जुआ अड्डा’!लाखों की महफिल! 25 लाख तक की बाजी और रेकी का पूरा नेटवर्क?
Wednesday, June 17

