सेप्टिक टैंक में उतरते ही दो मजदूरों की गई जान
धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। राजमिस्त्री राजेश महतो और मजदूर दिलीप महतो करीब 12 फीट गहरे निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में सेंटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। कुछ ही देर में दोनों जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए और टैंक के भीतर गिर पड़े।
एक महीने से बंद था टैंक, दम घुटने से मौत की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार सेप्टिक टैंक की ढलाई लगभग एक माह पहले हुई थी और तब से वह पूरी तरह बंद था। आशंका है कि अंदर मिथेन या अन्य जहरीली गैस जमा हो गई थी। दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी।
ग्रामीणों का आरोप- BCCL की लापरवाही ने ली दो जान
हादसे के बाद ग्रामीणों ने BCCL प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परियोजना क्षेत्र के आसपास जहरीली गैस, भूमिगत आग और भूधसान का खतरा लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी लापरवाही की वजह से दो परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्यों को खो दिया।
पुनर्वास और मुआवजे की मांग, प्रशासन ने शुरू की जांच
केशरगढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लखिन्द्र महतो ने कहा कि सदरियाडीह समेत आसपास के कई गांवों के लोग वर्षों से खतरे के बीच रह रहे हैं और तत्काल पुनर्वास की जरूरत है। मृतकों के परिजनों ने उचित मुआवजे और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। बाघमारा थाना पुलिस और अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर BCCL को पत्र भेजा जाएगा।
Breaking
- लेवी वसूलने निकले थे तीन अपराधी, पुलिस से भिड़े तो दो के पैर में लगी गोली; एक फरार
- Swift Casino – Mobile Play Mastery
- Download Fame Casino App Apk Android & Ios Official
- Snatch Casino: Slot Veloci e Vincite Immediate per il Giocatore Veloce
- Populära casinospeltrender på casino utan licens: Välj rätt plattform för dina spelbehov
- Bizzo Casino: Gry o Wysokiej Intensywności dla Szybkich Wygranych
- 20Bet Spiel lädt nicht: Netzwerk- vs. Browser-Probleme
- Lucky Meister Big Time Gaming Megaways Kollektion
Wednesday, August 19

