उरीमारी के लुरुंगा की काली सुरंग का खूनी सच: दो मौतों ने खोल दी अवैध कोयला साम्राज्य की परतें
हजारीबाग: बड़कागांव के उरीमारी थाना क्षेत्र स्थित लुरुंगा की अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से शिबू बेदिया और सुखदेव गंझू की मौत ने पूरे इलाके में चल रहे काले कारोबार को फिर बेनकाब कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लुरुंगा के जंगल भीतर लंबे समय से दर्जनों अवैध खदानें संचालित हो रही हैं, जहां दिन-रात कोयला काटा जाता है। हादसे के बाद शवों को चुपचाप हटाने की चर्चाएं भी तेज हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सवाल यही है कि जब मौतें बार-बार हो रही हैं, तब आखिर इन खदानों को संरक्षण कौन दे रहा है?
‘कैलाश’ सिर्फ मोहरा? असली सरगना कौन, जो पर्दे के पीछे लिख रहा काले कारोबार की पटकथा
सूत्रों के मुताबिक लुरुंगा के अवैध खनन नेटवर्क में कैलाश नाम का व्यक्ति स्थानीय स्तर पर संचालन की भूमिका निभाता है। बताया जाता है कि खदान से कोयला निकलवाना, ट्रैक्टर से ढुलाई कराना और एक स्थान पर भंडारण करवाने तक की जिम्मेदारी उसी के पास है। लेकिन जानकारों का दावा है कि असली मास्टरमाइंड कोई और है, जो पर्दे के पीछे रहकर पूरे खेल को संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि पुराने लाखों लेन-देन उधारी के कारण अब वह खुद सामने आने से बच रहा है। दैनिक स्टेट अगले अंक में इस कथित नेटवर्क के बड़े चेहरों और उनके आर्थिक रिश्तों पर विशेष खुलासा करेगा। (इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।)
जंगल से प्लांट तक ‘ब्लैक रूट’: ट्रैक्टर से हाइवा और फिर चिमनियों तक पहुंच रहा अवैध कोयला!
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि लुरुंगा के जंगलों से निकाला गया अवैध कोयला पहले ट्रैक्टरों के जरिए एक गुप्त स्थान पर जमा किया जाता है। इसके बाद रात के अंधेरे में हाइवा वाहनों के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की ओर भेजा जाता है। चर्चा है कि प्रतिदिन आठ से दस हाइवा अवैध कोयला एक प्लांट तक पहुंच रहा है। यदि यह सच है तो सवाल सिर्फ खदान तक सीमित नहीं है, बल्कि उन उद्योगों तक भी जाता है जहां इस कोयले की खपत हो रही है। दैनिक स्टेट इस कथित सप्लाई चेन की भी पड़ताल कर रहा है। (इन दावों का स्वतंत्र सत्यापन और संबंधित पक्षों का पक्ष लिया जाना अभी बाकी है।)
Breaking
- रांची से गिरफ्तारी, अमरपुर डबल मर्डर के मुख्य शूटर सचिन का एनकाउंटर!
- ₹2 हजार के लालच में बना हथियारों का कुरियर! 5 पिस्टल-10 मैगजीन के साथ मुंगेर पुलिस ने दबोचा । Bihar News
- पेट दर्द से तड़पता रहा मजदूर, अस्पताल नहीं भेजा; इलाज में देरी से मौत, झारखंड इस्पात पर सवाल
- शादी के 15 साल बाद पति बना हैवान! कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या, घर में दफनाया | ऐसे खुला खौफनाक कांड
- Godda Jewellery Loot: गोड्डा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से लाखों की लूट, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
- बिहारी दुल्हन के चक्कर में राजस्थानी दूल्हे के उड़ गए लाखों! एक रात की शादी, सुबह दुल्हन फरार
- पति-पत्नी का ‘खौफनाक कारोबार’! घर में बनती थी पिस्टल, रामगढ़ एसपी के खुलासे ने उड़ाए होश
- 21 साल, तीन शादियां और खून से लथपथ शव! पाकुड़ की मारुति मरांडी की मौत ने खड़े किए कई सवाल
Monday, July 13

