गर्भवती को स्लाइन के साथ स्कूटी पर भेजा गया, एंबुलेंस नहीं मिलने से उठे सवाल
लोहरदगा सदर अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न, जांच के आदेश
लोहरदगा सदर अस्पताल से रिम्स रेफर की गई एक गंभीर गर्भवती महिला को कथित रूप से स्लाइन चढ़ाते हुए स्कूटी पर ले जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रसव की निर्धारित तिथि बीत जाने के 17 दिन बाद भी महिला का प्रसव नहीं हुआ था, जिसके कारण चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर मानते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर किया था।
तीन सवारों के साथ स्कूटी पर रवाना हुई मरीज
जानकारी के अनुसार, कैरो प्रखंड के तोड़ांग गांव की गर्भवती महिला को सोमवार दोपहर लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम करीब पांच बजे रेफर किए जाने के बाद महिला को स्लाइन लगी अवस्था में ही एक व्यक्ति स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल परिसर से बाहर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। सबसे हैरानी की बात यह रही कि महिला को ले जाने वाला व्यक्ति उसका रिश्तेदार भी नहीं बताया जा रहा है।
निजी अस्पताल के बिचौलियों पर फिर उठे सवाल
घटना के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि महिला को रिम्स ले जाने के बजाय शहर के किसी निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। इससे निजी अस्पतालों के कथित बिचौलियों की भूमिका पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी सदर अस्पताल से मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पूर्व उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था कराई थी।
सिविल सर्जन बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए लोहरदगा के सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप ने कहा कि गंभीर मरीज को इस तरह स्कूटी पर ले जाना उसकी जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है तथा अस्पताल के डीएस और प्रबंधक से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking
- Safety and Security on Velobet: What You Should Know
- How to Transition from Newbie to Pro at Casumo
- Campobet for Beginners: Step-by-Step Betting Guide
- Mystake in Sports: Klíčové Lekce od Sportovců v Online Casinu Mystake
- धनबाद के बाघमारा में बड़ा हादसा! अवैध खनन की चाल धंसी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- Jak spravovat svůj bankroll v online casinu: Recenze Casina Betor
- Comparing Lucky Ones Casino Australia to Other Australian Casinos
- How To Avoid Common Mistakes on Cosmobet: A Comprehensive Review
Tuesday, September 15

