कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी नौवां माइल के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर मेघातरी पंचायत के सुग्गी गांव के रहने वाले थे और ढिबरा चुनकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान गुजर रही ट्रैक्टर को रोककर सभी लोग उस पर सवार हो गए। कुछ ही दूरी पर तीखे मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां इलाज जारी है।
Breaking
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
- टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल
- हजारीबाग:बड़कागांव की अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! चाल धंसने से एक की मौत, दो घायल !
Thursday, June 25
