SIR ड्यूटी के दौरान BLO की मौत, विधायक ने उठाई 10 लाख मुआवजे की मांग
ड्यूटी के बीच बिगड़ी तबीयत, ब्रेन हेमरेज से गई जान
पोड़ैयाहाट (गोड्डा)। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगी बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका संजू टुडू की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। बताया गया कि वह अपने कार्यक्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम कर रही थीं। इसी दौरान एक घर में बैठकर दस्तावेजी कार्य करते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मदद से उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।
विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
संजू टुडू की मौत के बाद पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को विशेष आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव को अलग-अलग पत्र भेजकर कहा है कि मृतका ने सरकारी जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी जान गंवाई है। ऐसे में विभागीय लाभों के अलावा परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मुआवजा राशि तत्काल उपलब्ध कराई जानी चाहिए। विधायक ने इसे मानवीय और संवेदनशील मामला बताते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।
डीसी की अनुशंसा के बाद बढ़ी उम्मीदें
विधायक ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि गोड्डा के उपायुक्त (डीसी) ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को सकारात्मक अनुशंसा भेजी है। इससे पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संजू टुडू लंबे समय से आंगनबाड़ी सेविका और बीएलओ के रूप में ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभा रही थीं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब सबकी नजर राज्य सरकार के फैसले पर टिकी है कि पीड़ित परिवार को कब और कितनी राहत मिलती है।
Breaking
- पटना जाते समय नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, सड़क पर रोककर बेरहमी से हमला; जांच में जुटी पुलिस
- धनबाद: बंद BCCL भवन में 150 करोड़ का फर्जी लॉटरी सिंडिकेट पकड़ा, 9 प्रिंटर जब्त
- रामगढ़ की बदलेगी पहचान! जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट का ग्रैंड रिलॉन्च, खेल, लग्जरी और वेडिंग की विश्वस्तरीय सुविधाएं
- ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश, ज्वेलर्स दुकान में निकाली रिवॉल्वर… फिर दुकानदार ने छीन ली बंदूक, भाग खड़े हुए आरोपी
- कोडरमा में आधी रात बैरिकेडिंग तोड़ थाने में घुसने का किया प्रयास, हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप… पढ़िए फिर क्या हुआ
- हार्पिक वाला गोलगप्पा… अब सरकारी स्कूल के मिड डे मील में ‘मोबिल’ जैसी गंध वाला तेल! गढ़वा ने फिर चौंकाया
- आधी रात पाकुड़ SDPO विजय कुमार के घर पहुंचा 5.5 फीट का ‘फरियादी’! दरवाजे पर फन फैलाकर बैठा नाग, फिर शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
- दुल्हन बनने आई… लेकिन निकली ‘लेडी ठग’! शादी से पहले ही लाखों के जेवर लेकर हुई फरार, नहाने गया दूल्हा लौटकर रह गया दंग… जानिए पूरा मामला
Sunday, August 2
