- फसल विवाद ने ली किसान की जान, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
पत्नी बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला, गंभीर हालत में इलाज जारी
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में फसल को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने 65 वर्षीय किसान मणिलाल मंडल की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना में उनकी पत्नी रीता देवी भी घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मणिलाल मंडल को मृत घोषित कर दिया। रीता देवी का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
‘पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो पिता बच जाते’
मृतक के बेटे ने पहले से विवाद की जानकारी देने का किया दावा
मृतक के पुत्र पिंकू मंडल ने आरोप लगाया कि फसल विवाद को लेकर पहले ही थाना में आवेदन दिया गया था और पिछले महीने मामला भी दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गोड्डा पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी गई थी। बावजूद इसके पुलिस ने केवल सुपरविजन किया और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पिंकू मंडल का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो उनके पिता की जान बच सकती थी।
छह लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
एसडीपीओ बोले- अनुसंधान के बाद होगी सख्त कार्रवाई
परिजनों ने रत्न पासवान, अशोक पासवान, साजन पासवान, विश्वनाथ पासवान, धर्मेंद्र मंडल और छोटू मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सभी आरोपी मृतक के घर पहुंचे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि आपसी विवाद में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा अनुसंधान के आधार पर जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking
- Safety and Security on Velobet: What You Should Know
- How to Transition from Newbie to Pro at Casumo
- Campobet for Beginners: Step-by-Step Betting Guide
- Mystake in Sports: Klíčové Lekce od Sportovců v Online Casinu Mystake
- धनबाद के बाघमारा में बड़ा हादसा! अवैध खनन की चाल धंसी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- Jak spravovat svůj bankroll v online casinu: Recenze Casina Betor
- Comparing Lucky Ones Casino Australia to Other Australian Casinos
- How To Avoid Common Mistakes on Cosmobet: A Comprehensive Review
Tuesday, September 15

