गैस सिलेंडर पर चोरों की टेढ़ी नजर! पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पाकुड़ में बंद घर बना ‘सिलेंडर शॉप’
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पुलिस लाइन के पास चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर ऐसा हाथ साफ किया कि इलाके में सनसनी फैल गई। चोर सिर्फ नकदी और गहनों पर नहीं रुके, बल्कि दो भरे हुए गैस सिलेंडर भी उठा ले गए। पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच अब गैस सिलेंडर भी चोरों की हिट लिस्ट में आ गए हैं। सुपर्णा प्रमाणिक और उनके पति वैशाख अनुष्ठान में शामिल होने बाहर गए थे, तभी देर रात चोरों ने घर के ऑटोमेटिक लॉक समेत कई दरवाजों के ताले तोड़ डाले। करीब 1.20 लाख नकद, सोने के भारी गहने और कीमती बर्तन लेकर फरार हो गए। मौके से मिले लोहे के सबल ने पुलिस की जांच को और दिलचस्प बना दिया है।
“पहले कैश-जेवर… फिर सिलेंडर भी गायब!” पाकुड़ चोरी कांड में चोरों का नया ट्रेंड आया सामने
गोकुलपुर में हुई इस हाईप्रोफाइल चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बंद घर में घुसे चोरों ने बेहद शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। नकदी, सोने के गहने और कीमती बर्तनों के साथ दो भरे गैस सिलेंडर चोरी होना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोग इसे बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट से जोड़कर देख रहे हैं। घर लौटने पर परिवार ने टूटा ऑटोमेटिक लॉक और बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से दो लोहे के सबल भी मिले हैं, जिन्हें चोर जल्दबाजी में छोड़ गए। अब फिंगरप्रिंट और तकनीकी जांच के सहारे पुलिस चोरों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
Breaking
- गोला टोल प्लाजा पर बवाल: ढुल्लू महतो के समर्थक होने की आशंका से सियासत गरमाई
- JPSC घोटाला: उप परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार, CID की बड़ी कार्रवाई
- रामगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एसपी को बंगला भाषा में आया ईमेल, हाई अलर्ट पर पुलिस
- Ramgarh News: 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की बाइक बरामद | रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- गढ़वा:🚲 फ्री साइकिल के नाम पर 50 रुपये की वसूली!बच्चों ने खोली पोल, BDO ने लौटवाए पैसे
- खूंटी में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन से टकराया जगन्नाथ रथ, 2 छात्रों की मौत
- हड़िया-दारू बेचने वाली लालो देवी बनीं आत्मनिर्भर किसान, अब बकरी पालन और खेती से बदल दी तकदीर
- चतरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 मामलों का वांछित टीएसपीसी उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार
Thursday, July 23

