Author: Dainik State Desk

रात के अंधेरे में ‘ब्लैक रूट’ एक्टिव! ऐसे चल रहा कोयला चोरी और तस्करी का पूरा खेल बेरमो के चलकरी पुल से होकर गुजरने वाला रास्ता इन दिनों कोयला तस्करों के लिए सबसे सुरक्षित कॉरिडोर बन गया है। सूत्रों के अनुसार बोकारो कोलियरी, खासमहल और बरुआबेड़ा रेलवे साइडिंग से रात के समय कोयला चोरी कर पहले चार नंबर, बरुआबेड़ा और जरीडीह बस्ती के आसपास जमा किया जाता है। इसके बाद बाइक, ऑटो, साइकिल और छोटे पिकअप वाहनों के जरिए धीरे-धीरे खेप आगे बढ़ाई जाती है ताकि किसी को शक न हो। तस्कर दामोदर नदी पर बने चलकरी पुल का इस्तेमाल…

Read More

सासाराम स्टेशन पर धधकी पैसेंजर ट्रेन! आग से ज्यादा रेलवे की लापरवाही ने बढ़ाया नुकसान सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी अचानक आग की लपटों में घिर गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि आग से कम, लेकिन रेलवे की बदइंतजामी से ज्यादा नुकसान हुआ। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन में पानी नहीं था और अग्निशमन सिलेंडर भी खाली पड़े थे, जिसके कारण शुरुआती समय में आग पर काबू…

Read More

पहले 10 रुपये मांगे… फिर उड़ गए ₹1.13 लाख!” गूगल सर्च से शुरू हुई साइबर लूट की पूरी स्क्रिप्ट सरायकेला भाजपा नगर अध्यक्ष विजय दत्ता के साथ हुई साइबर ठगी अब लोगों के लिए बड़ा सबक बन गई है। बीमार मां के इलाज के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने निकले दत्ता ने गूगल पर अस्पताल का नंबर खोजा, लेकिन दूसरी तरफ असली अस्पताल नहीं बल्कि साइबर गिरोह बैठा था। पहले भरोसा जीतने के लिए सिर्फ 10 रुपये का टोकन मांगा गया। फिर व्हाट्सऐप लिंक, बारकोड और ऑनलाइन पेमेंट का ऐसा जाल बिछाया गया कि तीन बैंक खाते मिनटों में खाली…

Read More

श्मशान में भरी मांग, मौत के बाद हुई ‘शादी’! गिरिडीह की इस घटना ने सबको हिला दिया गिरिडीह में एक युवती की संदिग्ध मौत ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा इलाका सन्न रह गया। जिस युवक पर युवती को प्रताड़ित करने और मौत के लिए उकसाने का आरोप लगा, उसी ने अंतिम संस्कार से पहले पुलिस की मौजूदगी में उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। श्मशान घाट पर हुई इस प्रतीकात्मक शादी को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी तय थी और…

Read More

प्रिंस खान गैंग की ‘कैश चेन’ पर SIT का बड़ा वार धनबाद में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर एसआइटी ने ऐसा शिकंजा कसा कि गैंग की “रकम रिसीव करने वाली नस” ही पकड़ ली गयी। पुलिस ने प्रिंस के करीबी और कथित रिसीवर सोनू को दबोच लिया है, जो रंगदारी की रकम को अलग-अलग रास्तों से दुबई-पाकिस्तान तक पहुंचाने का काम करता था। सूत्रों की मानें तो सोनू सिर्फ वसूली का खिलाड़ी नहीं, बल्कि गैंग का “फाइनेंस मैनेजर” था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई कारोबारियों, हवाला लिंक और स्थानीय गुर्गों के नाम सामने आ रहे हैं। एसआइटी अब…

Read More

लौह अयस्क का काला साम्राज्य! हर दिन 10 हजार टन गायब, सिस्टम बना मूकदर्शक” पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया, नोवामुंडी, बड़ाजामदा और गुवा इलाके में लौह अयस्क तस्करी अब चोरी नहीं, बल्कि खुलेआम चल रहा उद्योग बन चुका है। सूत्रों के मुताबिक हर दिन 10 हजार टन से ज्यादा लौह अयस्क अवैध तरीके से निकालकर अलग-अलग प्लांटों तक पहुंचाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि भारी मशीनें, दर्जनों ट्रक और लंबा नेटवर्क सड़कों पर दौड़ रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति दिख रही है। माफिया इतने बेखौफ हैं मानो कानून ने खुद आंखों पर पट्टी…

Read More

AC कोच के टॉयलेट में बना था ‘सीक्रेट बंकर’, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से खुला बीयर तस्करी का बड़ा खेल धनबाद से पटना जा रही गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में शराब तस्करों का ऐसा नेटवर्क पकड़ा गया, जिसने रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया। आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन की एसी बोगी में छापेमारी की तो बाथरूम की छत के भीतर छिपाकर रखी गई बीयर कैन की तीन पेटियां बरामद हुईं। तस्करों ने टॉयलेट की फॉल्स सीलिंग को ही “सीक्रेट बंकर” बना दिया था, ताकि सामान्य जांच में शराब पकड़ में न आए। कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने पूरी बोगी…

Read More

स्वर्णरेखा का ‘बालू कॉरिडोर’ : 40 किलोमीटर में फैला करोड़ों का खेल, सड़क किनारे दिनदहाड़े चल रहा अवैध साम्राज्य सरायकेला-खरसावां से जमशेदपुर तक स्वर्णरेखा नदी इन दिनों बालू माफियाओं के लिए सोने की खान बनी हुई है। मानीकुई घाट से हुरलुंग नदी घाट तक करीब 40 किलोमीटर के दायरे में एक दर्जन से अधिक घाटों पर खुलेआम अवैध बालू उठाव जारी है। सपड़ा, डोभो और गौरी गांव के घाट इस काले कारोबार के सबसे बड़े केंद्र बन चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक आधा दर्जन घाटों से रोजाना लगभग 600 ट्रैक्टर ट्रॉली बालू निकाली जा रही है। हैरानी की बात यह…

Read More

ससुराल बना मौत का मैदान: साले ने दावली और पत्थर से जीजा को उतारा मौत के घाट तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचेटोली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। खूंटी जिले के रनिया निवासी गजेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ ससुराल पहुंचे थे, लेकिन यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी साबित हुई। बताया जा रहा है कि घर में गुरुवार शाम से ही तनाव का माहौल था। आरोपी भूपेश खंडित ने घर के बर्तन कमरे में बंद कर दिए थे और किसी को खाना नहीं बनाने दे रहा था। शुक्रवार सुबह छोटी…

Read More

धनवार में अवैध पत्थर खनन का खेल जारी, खूनी झड़प के बाद भी नहीं थमी ब्लास्टिंग गिरिडीह जिले में एक ओर उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर धनवार प्रखंड के खैरीडीह मौजा में संचालित एम.एस. वारिस स्टोन माइंस पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि माइंस में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि कई जगहों पर लीज अवधि समाप्त होने के बावजूद पत्थर निकासी की जा रही है। गांव से महज 100 मीटर दूरी पर हो रहे ब्लास्टिंग…

Read More