Author: Dainik State Desk

जलालाबाद : जलालाबाद में एक गर्म कंबल के गोदाम में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण मंदिर के पास एक गर्म कंबल की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकानदार का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह दुकान कृष्ण लाल रसेवत की थी और वहां खड़े दुकानदारों ने बताया कि दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है और लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि जब आयकर और जीएसटी का भुगतान किया जाता है, तो उसका बोझ दुकानदारों पर डाला […]

Read More

लुधियाना: शहर रेलवे स्टेशन से किडनैप हुए बच्चे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस केस को रात करीब पौने 12 बजे हल कर लिया है। बच्चे को पुलिस ने ग्यासपुरा इलाके से बरामद किया है। वहीं से पुलिस ने आरोपी महिला अनीता को भी काबू कर लिया है। जांच दौरान पुलिस ने बच्चा चोरी करते समय महिला के साथ दिखने वाला सहयोगी उसका मुंहबोला भाई है। आरोपी महिला अनीता ने पुलिस के पास खुलासा किया कि उसके 2 जुड़वां बच्चे हुए थे जिनकी मौत हो गई थी। इस कारण वह काफी समय से […]

Read More

जालंधर/फगवाड़ा: फगवाड़ा में पंजाब रोडवेज की बस के साथ भयानक हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और 5 यात्रियों सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। रोडवेज की यह बस चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही थी। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ से अमृतसर जाने के लिए बस पकड़ी थी। जब वे फगवाड़ा के पास पहुंचे तो अचानक बस की टक्कर एक टिपर से हो गई। उनका कहना था कि बस की रफ्तार ज्यादा तेज़ नहीं थी, लेकिन ड्राइवर […]

Read More

चंडीगढ़: पंजाब में आज से मौसम नया रुख लेने जा रहा है। आज राज्य में मानसून का आखिरी दिन है, यानी राज्य में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश का दौर समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से अगले सप्ताह बारिश को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। बीती शाम से पंजाब में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, तथा कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की […]

Read More

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्च 2026 (रेगुलर) परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो संबंधित स्कूलों की लॉग-इन आई.डी. पर उपलब्ध है। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि यदि किसी संस्था/स्कूल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार समय पर फॉर्म और फीस जमा नहीं की जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी। ऐसी स्थिति में बोर्ड से संबद्ध एसोसिएटेड/एफिलिएटेड संस्थाओं के विरुद्ध एफिलिएशन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह सरकारी स्कूलों के मामलों में संबंधित स्कूलों के […]

Read More

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भांडेर रोड स्थित कंजर डेरा से रिश्तेदारी में खून का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब पीने के दौरान विवाद में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता श्रीदेवी कंजर (35) ने आरोप लगाया है कि उसके पिता विद्या कंजर (60) की हत्या रिश्तेदार अमृत कंजर ने पत्थर से वार करके की। हत्या के बाद आरोपी ने धमकी देकर चुप रहने को […]

Read More

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र अंतर्गत बीट क्रमांक RF-404 में शुक्रवार को एक बाघिन शावक का शव मिला। सूचना मिलते ही पार्क अमला मौके पर पहुंचा और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत शावक मादा थी और उसकी आयु लगभग 1 से 2 वर्ष आंकी गई है। यह घटना पतौर रेंज के मझौली बीट क्षेत्र की बताई जा रही है। वन चिकित्सकों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि शावक की […]

Read More

भोपाल: पितृ पक्ष के इस पावन समय में, जब लोग अपने पूर्वजों को याद कर तर्पण कर रहे हैं, वहीं राजधानी भोपाल से मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। 70 वर्षीय मां इंदु दुपाडे को उनके ही बेटों ने आसरा वृद्धाश्रम के गेट पर छोड़ दिया। यह घटना समाज की संवेदनाओं को झकझोर रही है। बहू ने की मारपीट, बेटों ने छोड़ा वृद्धाश्रम पीड़िता ने बताया कि 12 सितंबर 2025 की रात को उनकी छोटी बहू संगीता दुपाडे ने उनके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पूरी रात उन्होंने सड़क पर गुजारी। अगली […]

Read More

उज्जैन: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के एक वायरल वीडियो का सच सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कंटेंट क्रिएटर खुशबू पांचाल ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। वीडियो में दावा किया गया था कि मंदिर प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें यह सब सहना पड़ा। CCTV ने खोली पोल महाकाल मंदिर समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। जांच में पता चला कि खुशबू पांचाल ने खुद मंदिर के नियमों का उल्लंघन किया। फुटेज में दिखा कि […]

Read More

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक पारिवारिक झगड़े ने डरावना मोड़ ले लिया जब एक युवक ने ससुरालियों को पत्नी न भेजने पर बदला लेने की नियत से उनके 7 साल के मासूम को स्कूल से उठाकर ले गया। घटना बेड़िया थाना क्षेत्र की है — पुलिस ने आरोपी को ढूँढकर गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सुरक्षित मुक्त कराया। मामला कुछ इस तरह है: आरोपी लोकेंद्र की शादी ग्राम कतोरा (बड़वाह सबडिवीजन) में हुई थी। करीब एक हफ्ते से उसकी पत्नी घर नहीं थी और लोकेंद्र को लगा कि वह मायके गई है। जब बार-बार जाने पर भी […]

Read More