किशनगंज में देर रात गोलियों की गूंज! मोस्ट वांटेड चिंटू पुलिस मुठभेड़ में घायल, ऐसे हुआ एनकाउंटर
किशनगंज के फरिंगगोला रेलवे गुमटी के पास पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान कटिहार के रोतारा निवासी मोस्ट वांटेड पवन कुमार उर्फ चिंटू गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस कार्रवाई में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।
कौन है पवन उर्फ चिंटू? हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामलों में था वांटेड अपराधी
पवन कुमार उर्फ चिंटू कटिहार जिले के रोतारा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है और लंबे समय से पुलिस की वांटेड सूची में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। किशनगंज, कटिहार और आसपास के जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उस पर इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार चिंटू अपने गैंग के साथ इलाके में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
Breaking
- Tesor Casino Review – Assessing Game Options and Odds
- LuckyCrew Casino: O Clube da Sorte
- Pandibet Casino Online Slots and Games Directory
- Casino-Slot-Test auf Scizino Casino
- Unlocking the ShelbySpin Casino Bonus: Maximizing Your Winnings with Strategic Play
- Guida alla Scelta dei Giochi da Casinò in Tower Casino
- Приложение Pin Up Game Catalog And Lobby Опыт
- Jaké bonusy má Mostbet casino pro sportovní sázení?
Monday, October 12

