पाकुड़ में चोरों का ‘मास्टर प्लान’! श्राद्ध में गया परिवार, पीछे से लाखों पर हाथ साफ
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के नमो टोला में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कारपेंटर हृदय भास्कर अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 4 लाख रुपए नकद, चांदी के जेवर, बर्तन और कपड़े चोरी कर लिए। शाम को परिवार लौटा तो घर का दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की जांच में जुट गई है।
घर बनाने के लिए जोड़ी थी पूंजी, चोरों ने उजाड़ दिए सपने! पाकुड़ में बढ़ा आतंक
पीड़ित हृदय भास्कर ने बताया कि वह जल्द ही अपना नया घर बनाने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने मेहनत से पैसे जमा किए थे। हाल ही में उन्होंने बालू और ईंट की खरीदारी भी की थी, इसलिए निर्माण कार्य के लिए रखी रकम घर में मौजूद थी। चोरों ने इसी रकम को निशाना बनाया और परिवार की वर्षों की जमा पूंजी लेकर फरार हो गए। परिवार का आरोप है कि इलाके में खाली जमीन और नशेड़ियों के जमावड़े के कारण लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।
Breaking
- पत्नियां जिंदा, तीसरी की तैयारी! दूल्हे की शादी में पुलिस ने लगाई ‘ब्रेक’, बोला- बस कर मंजर भाई! पढ़िए पूरी कहानी ……
- धनबाद मेयर ने रोकी ओबी डंपिंग! झरिया में मारपीट-फायरिंग, जानें पूरी घटना
- बोकारो लेक रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में बीएसएल कर्मी समेत 3 गंभीर घायल
- 6 लाख का आम ट्रक खाक, तीन दुकानें राख! बोकारो की दुंदी बाग मंडी में आग से हड़कं।जानिए कैसे लगी आग
- धनबाद : अवैध खनन के विरोध की कीमत या बड़ी साजिश? बाघमारा के ग्रामीणों ने दी रणधीर वर्मा चौक पर आंदोलन की चेतावनी
- डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने 24 घंटे के अंदर बरही हत्याकांड का किया खुलासा : हत्यारा जीजा का खेल उजागर
- पाकुड़ में मौत का तांडव:दो की मौत तीन दर्जन घायल ! पढ़िए शहनाइयों की गूंज अचानक कैसे मातम में बदली?
- क्या सच में गिरिडीह के कोयला तस्कर हैं सबसे ‘स्मार्ट’? बैलगाड़ी वाला खेल जानकर चौंक जाएंगे आप
Sunday, June 14
