Author: Dainik State Desk

कोयल से स्वर्णरेखा तक… दो नदियों में मिले रहस्यमयी शवों ने बढ़ाई दहशत! कहीं जुड़ी तो नहीं दोनों मौतों की कड़ी? लोहरदगा की कोयल नदी और जमशेदपुर की स्वर्णरेखा नदी… दो अलग शहर, दो अलग शव, लेकिन दोनों घटनाओं में ऐसा रहस्य छिपा है जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। गुरुवार सुबह लोहरदगा के बाघा और हिरही स्कूल टोली के बीच बहने वाली नदी में एक युवती का शव पानी में तैरता मिला, जबकि कुछ घंटों बाद जमशेदपुर के मानगो इलाके में स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। हैरानी…

Read More

“अपनी ही सरकार की पुलिस पर कांग्रेस नेता को भरोसा नहीं!” धनबाद के कोयला खेल पर अमित शाह से ED-CBI जांच की मांग धनबाद में अवैध कोयला कारोबार और लोयाबाद गोलीबारी मामले ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष Brajendra Prasad Singh ने खुलकर धनबाद पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोयाबाद में हुई बमबाजी और गोलीबारी ने पूरे राज्य को झकझोर दिया, लेकिन इसके बावजूद अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ब्रजेंद्र सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मामले की…

Read More

अवैध  कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा धनबाद के बाघमारा स्थित तेतुलमारी थाना क्षेत्र की सोनार बस्ती में अवैध कोयला खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। दर्जनों ग्रामीण बीसीसीएल एरिया-5 के महाप्रबंधक सिजुआ निर्झर चक्रवर्ती से मिलने पहुंचे और अवैध मुहानों को तत्काल भरने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो चंदौर और सोनार बस्ती का हाल भी केंदुआडीह और टांडाबाड़ी जैसी त्रासदी में बदल सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा…

Read More

किशनगंज में देर रात गोलियों की गूंज! मोस्ट वांटेड चिंटू पुलिस मुठभेड़ में घायल, ऐसे हुआ एनकाउंटर किशनगंज के फरिंगगोला रेलवे गुमटी के पास पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान कटिहार के रोतारा निवासी मोस्ट वांटेड पवन कुमार उर्फ चिंटू गोली लगने से घायल हो गया, जिसे…

Read More

“कोयला तस्करों की ‘सरकार’ में पुलिस बनी दर्शक! गोलियां चलीं, नेता भागा और सिस्टम देखता रह गया” धनबाद के बांसजोड़ा में जो हुआ, उसने कोयलांचल की पूरी हकीकत खोलकर रख दी। अवैध कोयले की काली कमाई पर कब्जे के लिए खुलेआम गोलियां चलीं, गाड़ियां तोड़ी गईं, लोग घायल हुए, लेकिन पुलिस हर बार की तरह घटना के बाद सिर्फ मुआयना करती नजर आई। मजेदार बात यह रही कि अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी के बीच घायल नेता आराम से बाइक पर बैठकर फरार हो गया और पुलिसकर्मी बस धक्का खाते रह गए। इलाके में लोग तंज कस रहे हैं कि…

Read More

जंगल-जंगल मार्च… सुतली बम से हमला! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा धनबाद का ‘कोयला साम्राज्य’?” धनबाद के कतरास स्थित केशलपुर में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़कों से जंगलों तक पहुंच गया है। लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से परेशान ग्रामीणों ने विरोध मार्च निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम कोयले की तस्करी जारी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। विरोध के दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब कथित तौर पर तस्करों ने ग्रामीणों को…

Read More

लोयाबाद में खूनी वर्चस्व की जंग! आजसू महिला नेत्री पर हमला, गोली चलने से दहशत बाघमारा के लोयाबाद थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग कंपनियों में वर्चस्व को लेकर हिंसा भड़क उठी। बताया जा रहा है कि अवैध कोयला संचालन के खिलाफ शिकायत देकर लौट रही आजसू पार्टी की महिला नेत्री और ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया गया। हमलावरों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और मारपीट की। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति को गोली लगने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल…

Read More

87 लाख के मुआवजे पर अदालत का बड़ा एक्शन! रामगढ़ डीसी की गाड़ी तक होगी कुर्क रामगढ़ सिविल कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण मुआवजा मामले में बड़ा और सख्त फैसला सुनाते हुए उपायुक्त रामगढ़ की चल संपत्तियों की कुर्की का आदेश जारी किया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-II सह विशेष न्यायाधीश (एलए) शिवेंदु द्विवेदी की अदालत ने यह आदेश लगभग 87.43 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए दिया। मामला लैंड रेफरेंस केस संख्या 26/1986 और एक्जीक्यूशन केस संख्या 4/2004 से जुड़ा है। अदालत ने कहा कि वर्ष 2004 में दिए गए अवार्ड के अनुसार मुआवजा राशि के साथ…

Read More

पत्नी हत्या केस का आरोपी जेल में मौत का शिकार! अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस धनबाद मंडल कारा में बंद 27 वर्षीय जीतन रजवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में 16 मई को उसे जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल जांच में मिर्गी जैसे लक्षण मिलने की बात कही जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आएगी। जेल के अंदर क्या हुआ जीतन…

Read More

पाकुड़ में चोरों का ‘मास्टर प्लान’! श्राद्ध में गया परिवार, पीछे से लाखों पर हाथ साफ पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के नमो टोला में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कारपेंटर हृदय भास्कर अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 4 लाख रुपए नकद, चांदी के जेवर, बर्तन और कपड़े चोरी कर लिए। शाम को परिवार लौटा तो घर का दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का…

Read More