- National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
- Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
- Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
- Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
- 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
- Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
- Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
- Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
Author: Dainik State Desk
कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, कार्रवाई के बीच मचा हड़कंप मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अधवारी गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब न्यायालय के आदेश पर दखल-देहानी और अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने एक बुजुर्ग आग की चपेट में आ गए। वार्ड संख्या-05 में चल रही इस कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी, न्यायालय कर्मी और पुलिस बल मौजूद थे। जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में प्रशासन कोर्ट के आदेश का अनुपालन करा रहा था। अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया…
फसल विवाद ने ली किसान की जान, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या पत्नी बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला, गंभीर हालत में इलाज जारी गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में फसल को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने 65 वर्षीय किसान मणिलाल मंडल की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना में उनकी पत्नी रीता देवी भी घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मणिलाल मंडल को मृत घोषित कर दिया। रीता…
PFI कनेक्शन मामले में बड़ा एक्शन: सजायाफ्ता हजेला शेख गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल सजायाफ्ता वारंटी की गिरफ्तारी से पाकुड़ में चर्चा तेज पाकुड़ जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सजायाफ्ता वारंटी हजेला शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर की। गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हजेला शेख मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव का निवासी है…
गर्भवती को स्लाइन के साथ स्कूटी पर भेजा गया, एंबुलेंस नहीं मिलने से उठे सवाल लोहरदगा सदर अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न, जांच के आदेश लोहरदगा सदर अस्पताल से रिम्स रेफर की गई एक गंभीर गर्भवती महिला को कथित रूप से स्लाइन चढ़ाते हुए स्कूटी पर ले जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रसव की निर्धारित तिथि बीत जाने के 17 दिन बाद भी महिला का प्रसव नहीं हुआ था, जिसके कारण चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर मानते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर किया था।…
48 घंटे में ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, 33 लाख के गहने बरामद दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने किय त्वरित खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर के आम्रपाली ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। शुक्रवार को चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लाखों रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ दीं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने…
रामगढ़ के मनुआ में खंडहर बना ‘जुआ अड्डा’! रोजाना लाखों की बाजी, दूर-दूर से पहुंच रहे खिलाड़ी दोपहर एक बजे से सजती है महफिल, रात तक चलता है खेल रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुचलवा टांड, मनुआ में एक खंडहरनुमा मकान इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यहां प्रतिदिन बड़े पैमाने पर जुए का खेल संचालित किया जाता है। बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे से कार्ड-पत्ती की बाजियां शुरू हो जाती हैं और देर रात तक खेल जारी रहता है। जुआ खेलने वालों का जमावड़ा इतना अधिक रहता है कि…
धनबाद में युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार दैनिक स्टेट डेस्क — असम की एक युवती के साथ रेप की कोशिश की जघन्य घटना धनबाद के गोविंदपुर इलाके में सामने आई है। अपनी सहेलियों के साथ मुंबई जा रही इस युवती की ट्रेन छूटने के बाद एक होटल कर्मचारी ने उसे जाल में फंसाया। आरोपी ने काम दिलाने का झांसा देकर उसे एक फ्लैट तक पहुंचाया, जहां उसके साथ बलात्कार की कोशिश की गई। युवती की चीख-पुकार से मामला उजागर हुआ और आरोपी पकड़ा गया। बेसहारा युवती को जाल में फंसाने की साजिश धनबाद रेलवे स्टेशन पर युवती…
सिरका खदान हादसे पर बरसे बाबूलाल मरांडी, बोले— एक को बचाने की कोशिश में गई चार जानें हादसे के पीछे लापरवाही का आरोप, समय पर पहुंचती रेस्क्यू टीम तो बच सकती थीं जानें रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में बंद पड़ी खदान में जहरीली गैस रिसाव से हुई चार लोगों की मौत के मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। मरांडी के अनुसार बंद परी खदान में अचानक एक व्यक्ति के…
बहुपत्नी विवाह रोकने में पुलिस की तेजी: तीन शादियों का ड्रामा उजागर दूसरी पत्नी की सूझबूझ से तीसरी शादी पर लगी रोक बुधवार की देर रात बाघमारा थाना क्षेत्र में एक अवैध बहुपत्नी विवाह को रोका गया। गिरिडीह जिले की निवासी आसमीन प्रवीन को जब पता चला कि उनका पति मंजर अंसारी चोरी-छिपे तीसरी शादी करने जा रहा है, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। आसमीन ने स्वयं को संभले रखा, बाघमारा थाने में पहुंचीं और पुलिस की मदद से विवाह समारोह को ऐन मौके पर रोकवा दिया। इस तेज कार्रवाई ने एक बड़े पारिवारिक संकट को रोकने में सफलता पाई।…
डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने 24 घंटे के अंदर बरही हत्याकांड का किया खुलासा : हत्यारा जीजा का खेल उजागर
डीएसपी राधा प्रेम किशोर का एक्शन: 24 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी डीएसपी के नेतृत्व में ‘मिशन 24 घंटे’ सफल हजारीबाग – बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) राधा प्रेम किशोर के कुशल नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस ने अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। विक्की कुमार सोनी की हत्या के बाद फैले तनाव को देखते हुए डीएसपी ने स्वयं कमान संभाली और टीम को ‘डेडलाइन’ के भीतर काम करने का निर्देश दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल अपराधियों को दबोचा, बल्कि इलाके में कानून-व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास भी बहाल किया। वैज्ञानिक जांच और एसआईटी का…
