- National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
- Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
- Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
- Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
- 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
- Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
- Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
- Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
Author: Dainik State Desk
धर्मेंद्र पटेल सीतामढ़ी में शराब लूट का तांडव: ट्रक छोड़ भागे तस्कर, सड़क पर मच गई ‘फ्री की दारू’ की होड़ सड़क पर खड़ा मिला शराब से भरा ट्रक, देखते ही टूट पड़ी भीड़ सीतामढ़ी/बोखड़ा। बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन बोखड़ा में सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर इस कानून की हकीकत पर बहस छेड़ दी है। बताया जाता है कि अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़ा मिला। ट्रक के चालक और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी, देखते ही देखते वहां…
धर्मेंद्र पटेल । दैनिक स्टेट कटेया थाना क्षेत्र में सनसनी: शादी समारोह के डांस के बीच “लौंडा डांस कोई बोलतई रे” में गोली की गूंज गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनाहा के पास पटोहवा गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान ऐसी वारदात हुई कि डांस की थिरकन मातम में बदल गई। यूपी से बारात आई थी और बारातियों का मनोरंजन कराने के लिए नाच-ड्रामा पार्टी बुलाया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान स्टेज से लेकर पीछे टेंट तक सब कुछ “हुजूम-सा” माहौल में चल रहा था—लेकिन अचानक गोली चलने की आवाज ने पूरे इलाके को हिला…
नईसराय चौक हिंसा: पुलिस पर हमले के आरोप में 6 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर FIR सड़क हादसे के बाद भड़की भीड़, पुलिस को बनाया निशाना रामगढ़। नईसराय चौक पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन शव को लेकर नईसराय चौक पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। इसी दौरान यातायात व्यवस्था संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों को उग्र भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस का आरोप है कि कुछ लोगों ने मौके पर मौजूद भीड़ को भड़काकर स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिससे कानून-व्यवस्था की…
प्यार पर भड़का भाई का कहर! — “प्रेम विवाह मत करो!” यह बात बहन के कानों तक नहीं पहुँची, और अब बहुत देर हो गई नवादा जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई है। 21 साल की दिव्या नाम की एक लड़की थी, जो नालंदा के गिरियक गांव से थी। दिव्या को एक लड़के से प्यार हुआ — यह प्यार इतना गहरा था कि उसने पानीपत जाकर अपने मन के आदमी से शादी कर ली। शादी हुई, खुशियाँ मनाई गईं, लेकिन… परिवार को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई! परिवार वालों ने दिव्या को घर बुला लिया। घर लौटते ही…
धर्मेंद्र पटेल । स्टेट हेड दैनिक स्ट कोयला चोरी पर नकेल कसना पड़ा भारी, BCCL जीएम को मिली गोली मारने की धमकी तेतुलमारी (धनबाद)। धनबाद के कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक बी.के. झा को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि कोयला चोरी रोकने की मुहिम से नाराज गिरोह के लोगों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के कारण महाप्रबंधक उस वाहन में…
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा बीमार: हजारीबाग-चतरा में आधी गाड़ियां कबाड़, मरीज निजी वाहनों के भरोसे”
108 एंबुलेंस सेवा खुद ICU में! हजारीबाग-चतरा में मरीजों की जिंदगी भगवान भरोसे कागजों में दौड़ रही सेवा, सड़कों पर दम तोड़ रहीं एंबुलेंस हजारीबाग और चतरा में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ मानी जाने वाली डायल 108 एंबुलेंस व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। जिस सेवा का उद्देश्य दुर्घटना, प्रसव और गंभीर बीमारियों के दौरान लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना है, वही सेवा अब खुद वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। हजारीबाग में करीब 18 से 20 लाख आबादी के लिए 23 एंबुलेंस दर्ज हैं, लेकिन इनमें से 6 पूरी तरह बंद पड़ी हैं। केवल 17 वाहन…
SIR ड्यूटी के दौरान BLO की मौत, विधायक ने उठाई 10 लाख मुआवजे की मांग ड्यूटी के बीच बिगड़ी तबीयत, ब्रेन हेमरेज से गई जान पोड़ैयाहाट (गोड्डा)। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगी बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका संजू टुडू की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। बताया गया कि वह अपने कार्यक्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम कर रही थीं। इसी दौरान एक घर में बैठकर दस्तावेजी कार्य करते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मदद से उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के…
धर्मेंद्र पटेल रांची में RSS कार्यालय पर संदिग्ध हमला, देर रात फेंकी गई पेट्रोल से भरी बोतलें रांची की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय परिसर में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल से भरी दो संदिग्ध बोतलें फेंक दीं। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों बोतलों को कार्यालय परिसर के अंदर फेंकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बाउंड्री वॉल के पास ही गिर गईं। इनमें से एक बोतल में हल्का विस्फोट होने…
धर्मेंद्र पटेल( स्टेट हेड) वाराणसी से रांची जा रही बस औरंगाबाद में हादसे का शिकार, फार्मा कर्मी की मौत बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से रांची जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी 35 वर्षीय विवेक सिंह की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पहारचापी मोड़ के…
धर्मेंद्र पटेल (स्टेट हेड ) : मुजफ्फरपुर में अपराधी का एनकाउंटर दैनिक स्टेट डेस्क मुजफ्फरपुर, 17 जून 2026 — बिहार पुलिस की कड़ी कारवाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गयाजी और गोपालगंज के बाद अब मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार की रात को एक और खतरनाक अपराधी का आत्मरक्षा में आधा एनकाउंटर सामने आया है। बेला और मुसहरी थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। जब उस युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, वह भागने की कोशिश करने लगा। अपराधी ने मौके पर ही पुलिस…
