Author: Dainik State Desk

धर्मेंद्र पटेल( स्टेट हेड) वाराणसी से रांची जा रही बस औरंगाबाद में हादसे का शिकार, फार्मा कर्मी की मौत बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से रांची जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी 35 वर्षीय विवेक सिंह की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पहारचापी मोड़ के…

Read More

धर्मेंद्र पटेल (स्टेट हेड ) : मुजफ्फरपुर में अपराधी का एनकाउंटर दैनिक स्टेट डेस्क मुजफ्फरपुर, 17 जून 2026 — बिहार पुलिस की कड़ी कारवाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गयाजी और गोपालगंज के बाद अब मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार की रात को एक और खतरनाक अपराधी का आत्मरक्षा में आधा एनकाउंटर सामने आया है। बेला और मुसहरी थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। जब उस युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, वह भागने की कोशिश करने लगा। अपराधी ने मौके पर ही पुलिस…

Read More

कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, कार्रवाई के बीच मचा हड़कंप मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अधवारी गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब न्यायालय के आदेश पर दखल-देहानी और अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने एक बुजुर्ग आग की चपेट में आ गए। वार्ड संख्या-05 में चल रही इस कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी, न्यायालय कर्मी और पुलिस बल मौजूद थे। जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में प्रशासन कोर्ट के आदेश का अनुपालन करा रहा था। अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया…

Read More

गया के जंगलों में CRPF-पुलिस का बड़ा अभियान, हथियार और डेटोनेटर बरामद डुमरी जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता गया जिले के नक्सल प्रभावित लुटुआ थाना क्षेत्र के डुमरी जंगल में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF और पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मंगलवार को चलाए गए “सर्च एंड डिस्ट्रॉय अभियान” में सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र से हथियार, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, बैटरी और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। जंगल में छिपाकर रखे गए थे हथियार और…

Read More

फसल विवाद ने ली किसान की जान, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या पत्नी बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला, गंभीर हालत में इलाज जारी गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में फसल को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने 65 वर्षीय किसान मणिलाल मंडल की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना में उनकी पत्नी रीता देवी भी घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मणिलाल मंडल को मृत घोषित कर दिया। रीता…

Read More

PFI कनेक्शन मामले में बड़ा एक्शन: सजायाफ्ता हजेला शेख गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल सजायाफ्ता वारंटी की गिरफ्तारी से पाकुड़ में चर्चा तेज पाकुड़ जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सजायाफ्ता वारंटी हजेला शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर की। गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हजेला शेख मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव का निवासी है…

Read More

गर्भवती को स्लाइन के साथ स्कूटी पर भेजा गया, एंबुलेंस नहीं मिलने से उठे सवाल लोहरदगा सदर अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न, जांच के आदेश लोहरदगा सदर अस्पताल से रिम्स रेफर की गई एक गंभीर गर्भवती महिला को कथित रूप से स्लाइन चढ़ाते हुए स्कूटी पर ले जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रसव की निर्धारित तिथि बीत जाने के 17 दिन बाद भी महिला का प्रसव नहीं हुआ था, जिसके कारण चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर मानते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर किया था।…

Read More

48 घंटे में ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, 33 लाख के गहने बरामद दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने किय त्वरित खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर के आम्रपाली ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। शुक्रवार को चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लाखों रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ दीं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने…

Read More

रामगढ़ के मनुआ में खंडहर बना ‘जुआ अड्डा’! रोजाना लाखों की बाजी, दूर-दूर से पहुंच रहे खिलाड़ी दोपहर एक बजे से सजती है महफिल, रात तक चलता है खेल रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुचलवा टांड, मनुआ में एक खंडहरनुमा मकान इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यहां प्रतिदिन बड़े पैमाने पर जुए का खेल संचालित किया जाता है। बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे से कार्ड-पत्ती की बाजियां शुरू हो जाती हैं और देर रात तक खेल जारी रहता है। जुआ खेलने वालों का जमावड़ा इतना अधिक रहता है कि…

Read More

धनबाद में युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार दैनिक स्टेट डेस्क — असम की एक युवती के साथ रेप की कोशिश की जघन्य घटना धनबाद के गोविंदपुर इलाके में सामने आई है। अपनी सहेलियों के साथ मुंबई जा रही इस युवती की ट्रेन छूटने के बाद एक होटल कर्मचारी ने उसे जाल में फंसाया। आरोपी ने काम दिलाने का झांसा देकर उसे एक फ्लैट तक पहुंचाया, जहां उसके साथ बलात्कार की कोशिश की गई। युवती की चीख-पुकार से मामला उजागर हुआ और आरोपी पकड़ा गया। बेसहारा युवती को जाल में फंसाने की साजिश धनबाद रेलवे स्टेशन पर युवती…

Read More