- National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
- Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
- Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
- Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
- 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
- Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
- Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
- Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
Author: Dainik State Desk
रांची से गिरफ्तारी के बाद जंगल में हमला, मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल बांका के बहुचर्चित अमरपुर दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन कुमार सिंह को पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया था। शनिवार तड़के हथियार बरामदगी के लिए उसे बलिया गांव के जंगल में ले जाया गया, जहां उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दोबारा गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग पुलिस के अनुसार पूछताछ में सचिन ने हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल जंगल में छिपाने…
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल की जगह घर भेजा गया; मजदूर की मौत से फैक्ट्री प्रबंधन पर सवाल। रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूर गोपी करमाली की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान गोपी के पेट में अचानक तेज…
गोड्डा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर धावा, फायरिंग कर लाखों के गहने लूटे; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी गोड्डा। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल कारगिल चौक के समीप शालीमार होटल के सामने स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान से लाखों रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लूट की सही राशि का आकलन ज्वेलरी स्टॉक के मिलान के बाद ही हो सकेगा। वारदात से…
21 साल की उम्र, तीन शादियां… बिस्तर पर खून से लथपथ मिला शव! क्या मारुति मरांडी की मौत एक सोची-समझी साजिश थी? सुबह का सन्नाटा टूटा तो सामने था खौफनाक मंजर पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डूमचीर जेटकाटोला में बुधवार की सुबह एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। 21 वर्षीय विवाहिता मारुति मरांडी अपने घर के बिस्तर पर खून से लथपथ मृत मिली। उसके सिर से खून बह रहा था और कमरे का दृश्य किसी बड़ी वारदात की ओर इशारा कर रहा था। सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई और पुलिस…
उरीमारी के लुरुंगा की काली सुरंग का खूनी सच: दो मौतों ने खोल दी अवैध कोयला साम्राज्य की परतें हजारीबाग: बड़कागांव के उरीमारी थाना क्षेत्र स्थित लुरुंगा की अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से शिबू बेदिया और सुखदेव गंझू की मौत ने पूरे इलाके में चल रहे काले कारोबार को फिर बेनकाब कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लुरुंगा के जंगल भीतर लंबे समय से दर्जनों अवैध खदानें संचालित हो रही हैं, जहां दिन-रात कोयला काटा जाता है। हादसे के बाद शवों को चुपचाप हटाने की चर्चाएं भी तेज हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अब…
हजारीबाग में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत लुरुंगा में अवैध कोयला खनन के दौरान दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी थाना क्षेत्र के लुरुंगा गांव में शनिवार दोपहर अवैध कोयला खनन के दौरान चाल (खनन सुरंग) धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिबू बेदिया और सुखदेव गंझू (कुछ स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुरेन्द्र गंझू) के रूप में की जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। प्रशासनिक पुष्टि का…
रामगढ़ पुलिस का डिजिटल वार! 1,971 अपराधियों की बनेगी डिजिटल कुंडली, अपराध नियंत्रण के लिए 36 सदस्यीय स्पेशल विंग गठित दैनिक स्टेट डेस्क । धर्मेंद्र पटेल रामगढ़ पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए तकनीक आधारित बड़ी पहल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ द्वारा 4 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में 36 सदस्यीय “Crime Prevention & Detection Wing (C.P. & D.W.)” का गठन किया गया है। इसके साथ ही आरोप-पत्रित अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार करने और उनकी लगातार निगरानी के लिए Digital Criminal Monitoring Portal विकसित किया गया है। इस पहल…
DSPMU में खेल विभाग पर गंभीर आरोप, छात्रों का हंगामा; तालाबंदी से पांच घंटे ठप रही पढ़ाई खेल विभाग पर गंभीर आरोप, विरोध में विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार हुआ बंद रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में शुक्रवार को आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर कक्षाएं पूरी तरह ठप कर दी गईं। छात्रों का आरोप है कि खेल विभाग में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। विरोध…
देवघर डबल मर्डर: 19 साल की बहू का खौफनाक चेहरा, प्रेम प्रसंग में ऐसा रचा खूनी खेल कि हर कोई रह गया सन्न झारखंड के देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर सनसनी फैला दी। जिस बहू को लोग बेबस और पीड़ित समझ रहे थे, वही पुलिस जांच में कथित तौर पर इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय शबाना खातून ने अपने कथित प्रेमी ईरशाद अंसारी के साथ मिलकर अपनी सास और देवर की हत्या की योजना बनाई। हालांकि…
रामगढ़ में 11 डिसमिल जमीन विवाद ने ली जान, 7 आरोपी गिरफ्तार रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बलसगरा गांव में 11 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने एक सरकारी अधिकारी की जान ले ली। मृतक की पहचान बालेश्वर पटेल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गिरिडीह जिले के रजिस्ट्री कार्यालय में सब-रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। मामले का खुलासा करते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूणायत ने बताया कि घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वीडियो फुटेज और मानवीय सूचना से…
