रामगढ़ में 11 डिसमिल जमीन विवाद ने ली जान, 7 आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बलसगरा गांव में 11 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने एक सरकारी अधिकारी की जान ले ली। मृतक की पहचान बालेश्वर पटेल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गिरिडीह जिले के रजिस्ट्री कार्यालय में सब-रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। मामले का खुलासा करते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूणायत ने बताया कि घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
वीडियो फुटेज और मानवीय सूचना से पुलिस को मिली सफलता
एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम में मांडू थाना प्रभारी, मांडू अंचल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ, मानवीय सूचना (Human Intelligence) और घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर सात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
चार महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पुलिस ने इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून से सना ईंट का टुकड़ा और बांस का डंडा बरामद किया गया है। घटना के बाद एफएसएल रांची की टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
हत्या के पीछे पुराना जमीन विवाद, जांच अभी जारी
पुलिस के अनुसार 30 जून की सुबह करीब 8:40 बजे 11 डिसमिल जमीन के पुराने विवाद को लेकर बालेश्वर पटेल के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें रामगढ़ के होप अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी के आवेदन पर मांडू थाना कांड संख्या 151/2026 दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि जांच अभी जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking
- Godz Casino Willkommenbonus Spielerorientierte Alternative
- Hobart’s Casino Floor and the Welcome Bonus That Stays Useful
- bet on set for life and the arithmetic of daily wagering
- MexVIP Bonos De Bienvenida Con Enfoque Experto F
- Cashback on Live Tables: A Practical Read for Aussie Players
- Wager on Horse Racing Online: Practical Review for Australian Players
- Pokies RTP 98 Percent: How to Decide If a High-Return Payline Deserves Your Session
- Getting Started With Single Deck Blackjack: Your First Session Walkthrough
Thursday, October 15

