रामगढ़ के मनुआ में खंडहर बना ‘जुआ अड्डा’! रोजाना लाखों की बाजी, दूर-दूर से पहुंच रहे खिलाड़ी
दोपहर एक बजे से सजती है महफिल, रात तक चलता है खेल
रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुचलवा टांड, मनुआ में एक खंडहरनुमा मकान इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यहां प्रतिदिन बड़े पैमाने पर जुए का खेल संचालित किया जाता है। बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे से कार्ड-पत्ती की बाजियां शुरू हो जाती हैं और देर रात तक खेल जारी रहता है। जुआ खेलने वालों का जमावड़ा इतना अधिक रहता है कि आसपास के ग्रामीण भी इस गतिविधि को लेकर चर्चा करते नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार यहां एक समय में 25 से 30 लोग बैठकर दांव लगाते हैं और कई दौर तक खेल चलता रहता है।
रेकी का मजबूत नेटवर्क, आने-जाने वालों पर रहती है नजर
स्थानीय लोगों के अनुसार जुआ संचालन से जुड़े लोगों ने निगरानी की भी विशेष व्यवस्था कर रखी है। बताया जाता है कि तीन मोटरसाइकिल सवार युवक अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहते हैं, जिनका काम आने-जाने वालों पर नजर रखना होता है। हरिजन टोला के समीप मनुआ रोड तथा फुलसराया काला रोड के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही जा रही है। सूत्रों का दावा है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति या पुलिस वाहन इलाके की ओर बढ़ता दिखाई देता है तो तत्काल इसकी सूचना जुआ अड्डे तक पहुंचा दी जाती है, जिससे संचालकों को पहले से सतर्क होने का मौका मिल जाता है।
20 से 25 लाख की रोजाना बाजी का दावा, कई इलाकों से पहुंचते हैं खिलाड़ी
सूत्रों का कहना है कि इस जुआ अड्डे में खेलने के लिए प्रतिदिन लगभग 20 हजार रुपये का बोर्ड शुल्क लिया जाता है, जिसके बाद खिलाड़ी पूरे दिन और रात तक खेल में शामिल रह सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि कुज्जू, नया मोड़, सांडी, रांची रोड, रामगढ़ शहर, अरगड्डा और सिरका समेत विभिन्न इलाकों से करीब 50 लोग प्रतिदिन यहां पहुंचते हैं। मौके पर 25 से 30 मोटरसाइकिलें खड़ी रहने की भी चर्चा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां प्रतिदिन 20 से 25 लाख रुपये तक की रकम दांव पर लगाई जाती है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन क्षेत्र में इस कथित जुआ अड्डे को लेकर लोगों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है।
Breaking
- Amonbet Lotteries and Giveaways: Comment participer
- Buran Casino VIP Abhebepriorität und Limits
- लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़: सावन की तीसरी सोमवारी पर 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल
- कोडरमा में आधी रात बैरिकेडिंग तोड़ थाने में घुसने का किया प्रयास, हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप… पढ़िए फिर क्या हुआ
- Dhanbad News: बाघमारा में सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
- गढ़वा:🚲 फ्री साइकिल के नाम पर 50 रुपये की वसूली!बच्चों ने खोली पोल, BDO ने लौटवाए पैसे
- खूंटी में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन से टकराया जगन्नाथ रथ, 2 छात्रों की मौत
- हड़िया-दारू बेचने वाली लालो देवी बनीं आत्मनिर्भर किसान, अब बकरी पालन और खेती से बदल दी तकदीर
Wednesday, September 30

