Author: Dainik State Desk

नालंदा जिले के करायपरशुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गालिमपुर गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रुपया नहीं देने से नाराज बेटे ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बेटे ने मां से पैसे की मांग की थी। इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर घर में ही हथियार से फायरिंग कर दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास…

Read More

रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हाथियों के तांडव से पूरा इलाका दहशत में आ गया। जंगली हाथियों के झुंड ने अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और दो पुरुषों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आरा काटा इलाके में हाथियों के रिहायशी क्षेत्र में घुसने से कई घरों को नुकसान पहुंचा। लोगों ने बताया कि हाथियों की चिंघाड़ से दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए लोग घर छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान चार लोगों की जान चली गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा…

Read More

बिहार की राजधानी पटना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल, राजा और अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 48.590 ग्राम ब्राउन शुगर, मार्फीन की 834 नशीली सुइयां, नशीली गोलियां (विल) तथा 14,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशीले पदार्थों की खेप कुरियर के माध्यम से अन्य राज्यों से मंगाई जाती थी और पटना में इसकी…

Read More

बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड़ के समीप संचालित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 6 की कुछ छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है।आरोप सामने आने के बाद छात्राओं के परिजन बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और…

Read More

झारखंड की राजधानी रांची में रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित अरूनुमा टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड परीक्षा केंद्र पर एक युवक अपने जीजा के बदले परीक्षा देने पहुंचा, लेकिन बायोमेट्रिक जांच में उसका भंडाफोड़ हो गया। परीक्षा केंद्र से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के गया जिले के निवासी लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने मौसेरे बहनोई जवाहर प्रसाद के स्थान पर रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा देने आया था।…

Read More

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज जिला के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकारपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है।…

Read More

बाढ़। परीक्षा देकर घर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक को गंभीर हालत में पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। घटना बख्तियारपुर फोरलेन पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर विस्तार: प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बाढ़ से परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बख्तियारपुर फोरलेन पर अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर…

Read More

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुरवा मोड़ के पास बुधवार को बेखौफ अपराधियों ने गन्ना लदे ट्रैक्टर से लौट रहे एक चालक को गोली मार दी। गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार खेत से गन्ना गिराकर वापस लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब…

Read More

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र से विगत 10 दिसंबर को अपहृत जयंत सिंह की हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में फेंक दिया था, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया है। सिटी के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि इस […]

Read More

दुमका: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां दुमका जिले में आग तापते समय 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फिटकोरिया गांव की है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय मेघिया देवी और 55 वर्षीय बृहस्पतिया देवी के […]

Read More