बिहार : मुसलमानो ने आतंकवादियों के पनाहगार पाकिस्तान के खिलाफ काली पट्टी बांध जताया विरोध,किया नगर भ्रमण
बिहार के बिक्रम मे मुसलमानों ने आतंकियों, आतंकवाद व आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ काली पट्टी लगा विरोध जताया है मस्जिद-ए-गरीब नवाज खोरठा से काली पट्टी लगा जमात में निकले और नगर भ्रमण करते हुए नगरवासियों से देश में अमन और शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। भ्रमणकारी मुसलमान नगर बाजार का भ्रमण करते हुए बाजार में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और वहां दो मिनट का मौन रख आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए अल्लाह ताला से प्रार्थना की। इस बीच मुसलमानों ने दिन में ही कैंडल जला पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया मस्जिद-ए-गरीब नवाज खोरठा के इमाम ने शहीद स्मारक पर हिंदुस्तान में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी और पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा कि अल्लाह ताला आतंकियों को मुख्यधारा में आकर किए गए पापों का प्रयासचित करना चाहिए। साथ ही भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए एक्शन की वकालत करते हुए कहा कि पाकिस्तान को इससे भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
