चश्मा बना मौत की वजह! गढ़वा में शादी समारोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को धर्मन यादव के घर से बारात डंडई थाना क्षेत्र के रा रो गांव गई थी। शादी समारोह में नाश्ता के बाद जनवासे में दूल्हे दीपक यादव के आसपास रिश्तेदार और दोस्तों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान दूल्हे के रिश्ते में मामा रविंद्र यादव उसे चश्मा पहनाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि दूल्हा बार-बार मना कर रहा था। इसी बीच सोनडीहा निवासी 27 वर्षीय मुकेश यादव ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जब दूल्हा खुद चश्मा नहीं पहनना चाहता, तो उसे जबरदस्ती क्यों पहनाया जा रहा है। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद स्थिति फिर बिगड़ गई और रविंद्र यादव ने मुकेश को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और मुकेश को बेरहमी से पीट दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बारात में मचा कोहराम: अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, आरोपी फरार
घटना के बाद घायल मुकेश यादव को ग्रामीणों की मदद से तत्काल डंडई अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। रात में जैसे ही मुकेश का शव गांव पहुंचा, पूरे सोनडीहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने धुरकी थाना पहुंचकर आरोपी रविंद्र यादव (पुत्र कामेश्वर यादव, निवासी धूमा, थाना विंढमगंज, जिला सोनभद्र) के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया।
इस संबंध में धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking
- Почему Mostbet зеркало облегчает доступ к беттингу в любое время?
- User Guide to BankID Casino Utan Svensk Licens Payments
- Filmy a média: Kdo nesmí do české kasina ve fikci?
- Updates and News from Playfortuna to Watch Out For
- Jak na Spinbetter: Maximalizace vaší sázkové strategie
- Influential Tsars in Russian History: Recenze Online Kasína TsarCasino
- Vztah mezi bumerangy a matematickými principy: Recenze online kasina Boomerang
- Vztah mezi bumerangy a matematickými principy: Recenze online kasina Boomerang
Wednesday, August 19

