🟥 चतरा में रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत, शादी में जा रहा परिवार उजड़ा
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर जंगल के पास तेज रफ्तार हाईवा ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में जांगी गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ पंडित और हजारीबाग निवासी अमन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सौरभ अपनी मां कंचन देवी के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने हजारीबाग जा रहा था। अनियंत्रित हाईवा ने पहले एक और फिर दूसरी बाइक को रौंद डाला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर मातम पसर गया।
🟥 शादी की खुशियां मातम में बदलीं: गांगपुर जंगल के पास हाईवा हादसा, मां गंभीर घायल
गांगपुर जंगल के समीप हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं। सौरभ पंडित की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अमन कुमार को एक निजी कार से सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कंचन देवी को प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Breaking
- रांची से गिरफ्तारी, अमरपुर डबल मर्डर के मुख्य शूटर सचिन का एनकाउंटर!
- ₹2 हजार के लालच में बना हथियारों का कुरियर! 5 पिस्टल-10 मैगजीन के साथ मुंगेर पुलिस ने दबोचा । Bihar News
- पेट दर्द से तड़पता रहा मजदूर, अस्पताल नहीं भेजा; इलाज में देरी से मौत, झारखंड इस्पात पर सवाल
- शादी के 15 साल बाद पति बना हैवान! कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या, घर में दफनाया | ऐसे खुला खौफनाक कांड
- Godda Jewellery Loot: गोड्डा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से लाखों की लूट, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
- बिहारी दुल्हन के चक्कर में राजस्थानी दूल्हे के उड़ गए लाखों! एक रात की शादी, सुबह दुल्हन फरार
- पति-पत्नी का ‘खौफनाक कारोबार’! घर में बनती थी पिस्टल, रामगढ़ एसपी के खुलासे ने उड़ाए होश
- 21 साल, तीन शादियां और खून से लथपथ शव! पाकुड़ की मारुति मरांडी की मौत ने खड़े किए कई सवाल
Monday, July 13

