JPSC परीक्षा घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, उप परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार
JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। झारखंड सरकार के निर्देश पर चल रही जांच के दौरान सीआईडी ने रांची पुलिस के सहयोग से जेपीएससी कार्यालय सहित राज्य के कई ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
उप परीक्षा नियंत्रक सहित पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में
सीआईडी द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद जांच के क्रम में श्वेता कुमारी गुप्ता (उप परीक्षा नियंत्रक, JPSC), रामवीर सिंह (निदेशक, TSR Data Processing Pvt. Ltd.), मो. उस्मान, मो. एबाद और अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापेमारी में मिले अहम साक्ष्य, जांच का दायरा बढ़ा
सीआईडी ने बताया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितताओं में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा परीक्षा प्रक्रिया को किस तरह प्रभावित किया गया।
अन्य आरोपियों पर भी कसेगा शिकंजा
जांच एजेंसियों का मानना है कि मामले में अभी और खुलासे हो सकते हैं। सीआईडी जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Breaking
- लेवी वसूलने निकले थे तीन अपराधी, पुलिस से भिड़े तो दो के पैर में लगी गोली; एक फरार
- Swift Casino – Mobile Play Mastery
- Download Fame Casino App Apk Android & Ios Official
- Snatch Casino: Slot Veloci e Vincite Immediate per il Giocatore Veloce
- Populära casinospeltrender på casino utan licens: Välj rätt plattform för dina spelbehov
- Bizzo Casino: Gry o Wysokiej Intensywności dla Szybkich Wygranych
- 20Bet Spiel lädt nicht: Netzwerk- vs. Browser-Probleme
- Lucky Meister Big Time Gaming Megaways Kollektion
Wednesday, August 19

