देर रात सफर के दौरान हुई सनसनीखेज वारदात
बिहार के औरंगाबाद जिले में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या से हड़कंप मच गया। वह देर रात डेहरी से कार से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ओवरटेक कर रोकी कार, धारदार हथियार से हमले की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले कार को ओवरटेक कर रुकवाया। इसके बाद चालक को काबू में लेकर विमल कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। धारदार हथियार से हमला किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।
पहले गोली मारने की चर्चा, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना के बाद शुरुआती सूचना में गोली मारकर हत्या की बात सामने आई थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर शरीर पर मारपीट और धारदार हथियार के निशान मिलने की जानकारी मिली। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि गोली लगने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
पुलिस जांच तेज, परिवार में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद और रोहतास पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक विमल कुमार गया जिले के शेरघाटी के रहने वाले थे और उनका परिवार पटना में रहता है। परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक छोटा बेटा है। पुलिस घटनास्थल, अस्पताल और अन्य सुरागों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Breaking
- पटना जाते समय नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, सड़क पर रोककर बेरहमी से हमला; जांच में जुटी पुलिस
- धनबाद: बंद BCCL भवन में 150 करोड़ का फर्जी लॉटरी सिंडिकेट पकड़ा, 9 प्रिंटर जब्त
- रामगढ़ की बदलेगी पहचान! जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट का ग्रैंड रिलॉन्च, खेल, लग्जरी और वेडिंग की विश्वस्तरीय सुविधाएं
- ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश, ज्वेलर्स दुकान में निकाली रिवॉल्वर… फिर दुकानदार ने छीन ली बंदूक, भाग खड़े हुए आरोपी
- कोडरमा में आधी रात बैरिकेडिंग तोड़ थाने में घुसने का किया प्रयास, हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप… पढ़िए फिर क्या हुआ
- हार्पिक वाला गोलगप्पा… अब सरकारी स्कूल के मिड डे मील में ‘मोबिल’ जैसी गंध वाला तेल! गढ़वा ने फिर चौंकाया
- आधी रात पाकुड़ SDPO विजय कुमार के घर पहुंचा 5.5 फीट का ‘फरियादी’! दरवाजे पर फन फैलाकर बैठा नाग, फिर शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
- दुल्हन बनने आई… लेकिन निकली ‘लेडी ठग’! शादी से पहले ही लाखों के जेवर लेकर हुई फरार, नहाने गया दूल्हा लौटकर रह गया दंग… जानिए पूरा मामला
Sunday, August 2

