बाघमारा में अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी चाल, दर्जनों के दबे होने की आशंका
रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हार पट्टी रोड में मचा हड़कंप, स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे
धनबाद। बाघमारा में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हार पट्टी रोड में अचानक चाल धंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, चाल के मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
अस्पताल ले जाने के दौरान दो महिलाओं की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे स्थानीय लोग, राहत-बचाव कार्य जारी
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग अपने स्तर से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम के पहुंचने और राहत-बचाव कार्य तेज होने की उम्मीद है। फिलहाल कितने लोग चाल के अंदर फंसे हैं और हादसे में कितनी जनहानि हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Breaking
- Safety and Security on Velobet: What You Should Know
- How to Transition from Newbie to Pro at Casumo
- Campobet for Beginners: Step-by-Step Betting Guide
- Mystake in Sports: Klíčové Lekce od Sportovců v Online Casinu Mystake
- धनबाद के बाघमारा में बड़ा हादसा! अवैध खनन की चाल धंसी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- Jak spravovat svůj bankroll v online casinu: Recenze Casina Betor
- Comparing Lucky Ones Casino Australia to Other Australian Casinos
- How To Avoid Common Mistakes on Cosmobet: A Comprehensive Review
Monday, September 14
