10 रुपये का लालच, मासूमियत पर दरिंदगी ! लखीसराय में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद गांव में आक्रोश। लखीसराय जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 8 वर्षीय बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर कथित तौर पर गांव के ही युवक ने अपने कब्जे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मासूम लहूलुहान हालत में रोते-बिलखते घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में है। पुलिस आरोपी की। प और भय का माहौल री के लिए लगातार छापेमारी कर रही है,।
मासूम की चीख सुन दौड़े लोग, आरोपी फरार… पुलिस पर बढ़ा त्वरित गिरफ्तारी का दबाव। मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुई मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी वारदात के तुरंत बाद गांव छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने बिना देर किए इमरजेंसी नंबर 112 सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
