अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
धनबाद के बाघमारा स्थित तेतुलमारी थाना क्षेत्र की सोनार बस्ती में अवैध कोयला खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। दर्जनों ग्रामीण बीसीसीएल एरिया-5 के महाप्रबंधक सिजुआ निर्झर चक्रवर्ती से मिलने पहुंचे और अवैध मुहानों को तत्काल भरने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो चंदौर और सोनार बस्ती का हाल भी केंदुआडीह और टांडाबाड़ी जैसी त्रासदी में बदल सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संत कुमार वर्मा समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रोजाना अवैध उत्खनन के बावजूद जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। महाप्रबंधक ने मामले में सकारात्मक पहल और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
“सबको पता है कौन चला रहा काला कारोबार, फिर भी सिस्टम खामोश!” पुलिस-प्रशासन ,जाप्रतिनिधि पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप
सोनार बस्ती के ग्रामीणों ने अवैध कोयला तस्करी को लेकर धनबाद पुलिस, प्रशासन और राजनीतिक तंत्र पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कौन तस्करी कर रहा है, किस रास्ते से कोयला निकलता है और किन लोगों की इसमें भूमिका है—यह सब पुलिस, नेताओं और अधिकारियों को मालूम है, लेकिन निजी स्वार्थ और मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वे अवैध कोयले से लदी गाड़ियों को रोकते हैं, तब पुलिस मौन रहती है और बाद में तस्कर गाड़ियों को छुड़ाकर ले जाते हैं। लोगों का कहना है कि अवैध खनन ने हजारों परिवारों की जिंदगी खतरे में डाल दी है, फिर भी जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब वे जान जोखिम में डालकर भी अवैध खनन का विरोध जारी रखेंगे।
“हर दिन लाखों का काला खेल!” बाघमारा में रोज 50 हाइवा अवैध कोयले की ढुलाई का दावा
बाघमारा के तेतुलमारी और सोनार बस्ती इलाके में अवैध कोयला कारोबार किस स्तर पर पहुंच चुका है, इसका अंदाजा ग्रामीणों के दावों से लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना करीब 20 से 25 गाड़ियों से शुरू हुआ यह नेटवर्क अब लगभग 50 हाइवा तक पहुंच चुका है, जिनसे लाखों रुपये के कोयले की तस्करी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही अवैध मुहानों से कोयला निकालने का काम तेज हो जाता है और सुबह तक दर्जनों वाहन इलाके से बाहर निकल जाते हैं। इस अवैध कारोबार से बीसीसीएल को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं आसपास रहने वाले लोग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि अवैध खनन नहीं रुका तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
Breaking
- WinHero Casino Nederland – Spoel de Slots, Live Roulette en Meer in één Boost van Speelplezier
- Vox Casino Online – wszystko, co warto wiedzieć przed grą
- Best online crypto casinos – rating by payout speed, reputation and fairness
- MexVIP casino online – experiencia de usuario y plataforma
- Los 10 mejores casinos online de Chile
- Alexander Casino | Bonus de 100€ + 100 tours gratuits
- RetroBet Fruit-Themed Classic Slots
- Chicken Road Slot in Online-Casinos in Deutschland – Mobilversion
Sunday, August 30

