क्रांतिकारी बनकर सौदेबाजी करने पहुंचे JLKM नेता को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, माफी के बाद छोड़ा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है बताया जात है कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के गोंदलपुरा और बड़कागांव पूर्वी में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब खुद को JLKM नेता बताने वाले संजय महतो पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि संजय महतो कथित रूप से कंपनी का दलाल बनकर इलाके में जमीन और स्थानीय हितों के खिलाफ सौदेबाजी करने पहुंचा था। इस बात की भनक लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर जुटी भीड़ ने उसे पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह लोगों को गुमराह कर रहा था और कंपनी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे कुछ समय तक बंधक बनाए रखा और सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मंगवाई। साथ ही, उसे कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई। इसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है। हालांकि, इस मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक स्टेट नहीं करता है ।
Breaking
- मधुबनी में जमीन विवाद के बीच बुजुर्ग ने लगाई खुद को आग, अतिक्रमण हटाने पहुंची थी प्रशासनिक टीम
- गया के जंगल में CRPF का बड़ा ऑपरेशन, हथियार-कारतूस और डेटोनेटर बरामद
- गोड्डा में फसल विवाद बना मौत की वजह, किसान की रॉड से पीट-पीटकर हत्या
- पाकुड़ में PFI मामले का आरोपी गिरफ्तार:सजायाफ्ता हजेला शेख गिरफ्तार
- बादाम कोल परियोजना में बवाल: BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
- स्लाइन लगी गर्भवती को स्कूटी पर भेजा! लोहरदगा सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर
- बिहार: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूट का खुलासा,खेत से मिले 33 लाख के गहने
- रामगढ़:मनुआ का ‘सीक्रेट जुआ अड्डा’!लाखों की महफिल! 25 लाख तक की बाजी और रेकी का पूरा नेटवर्क?
Wednesday, June 17

