डिमना के “लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट” में ग्रामीणों का छापा, युवक-युवतियों को पकड़कर किया हंगामा
जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना का चर्चित “लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट” एक बार फिर विवादों में आ गया है। रविवार को उस समय इलाके में तनाव का माहौल बन गया जब बड़ी संख्या में ग्रामीण हथियारों के साथ रिसोर्ट पहुंच गए। ग्रामीणों ने रिसोर्ट परिसर से तीन युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि रिसोर्ट में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां और कथित देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। उनका कहना है कि ग्रामीण इलाके में इस तरह की गतिविधियों से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिसोर्ट में “पतंजलि सेंटर” और योग केंद्र की आड़ में गलत कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
“पतंजलि सेंटर की आड़ में गलत धंधा!” डिमना रिसोर्ट पर ग्रामीणों का गंभीर आरो
डिमना स्थित “लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट” को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रिसोर्ट में योग और स्वास्थ्य केंद्र की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। रविवार को ग्रामीणों ने अचानक रिसोर्ट में पहुंचकर हंगामा किया और वहां मौजूद युवक-युवतियों को पकड़ लिया। मामले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से रिसोर्ट और कथित पतंजलि सेंटर को तत्काल बंद कराने की मांग की। दूसरी ओर रिसोर्ट संचालक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यहां वैध तरीके से योग और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम संचालित होते हैं। संचालक का दावा है कि बिना आधार कार्ड और पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता। हालांकि ग्रामीणों का सवाल है कि यदि सभी दस्तावेज लेने के बावजूद बंद कमरों में गलत गतिविधियां हो रही हैं तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Breaking
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
- टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल
- हजारीबाग:बड़कागांव की अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! चाल धंसने से एक की मौत, दो घायल !
Thursday, June 25

