“सोनू निकला इनायत” : प्यार, शादी और धोखे की कहानी ने खोले कई राज
गढ़वा जिले के नगर उंटारी क्षेत्र में कथित लव जिहाद और पहचान छुपाकर शादी करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। रांची जिले के बेड़ों थाना क्षेत्र की रहने वाली कांति उरांव ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि हैदराबाद में काम के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम “सोनू” बताया और खुद को हिंदू एवं अविवाहित कहकर प्रेम संबंध बनाया। युवती का आरोप है कि भरोसा जीतने के बाद युवक ने शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। जनवरी 2026 में दोनों की शादी भी हुई, लेकिन नगर उंटारी पहुंचने पर युवती को पता चला कि “सोनू” असल में इनायत अंसारी है, जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का आरोप, पुलिस बोली– जांच के बाद होगी कार्रवाई
पीड़िता ने अपने आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनायत अंसारी और उसके परिवार द्वारा उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। युवती का कहना है कि उसे जबरन गोमांस खिलाने की कोशिश की गई और विरोध करने पर मारपीट तथा मानसिक प्रताड़ना दी गई। इतना ही नहीं, खाने-पीने और रोजमर्रा के खर्च तक बंद कर दिए गए। आवेदन में इनायत अंसारी के पिता जहरूदीन अंसारी, मां मैरून बीबी सहित अन्य परिजनों पर भी प्रताड़ना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी यह मामला महिला थाना पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों को समझाकर भेजा गया था। पुलिस के अनुसार नोटरी पब्लिक के माध्यम से हुई शादी के दस्तावेज में युवक का नाम इनायत अंसारी दर्ज है, इसलिए प्रथम दृष्टया इसे “लव जिहाद” का मामला कहना जल्दबाजी होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking
- Alf Casino Gyors‑Játék Útmutató: Mesteri Rövid, Magas‑Intenzitású Ülések Alf Online Casino‑val
- Oscar Spin Casino – Juego Rápido para el Jugador de Golpes Rápidos
- BDMBet: Rýchle výhry a okamžité vzrušenie pre intenzívneho hráča
- AviaMasters: Das High‑Fly Crash Game für schnelle, hochintensive Sessions
- Migliori casino non AAMS: analisi approfondita delle licenze
- Exploring Achievements and Milestones at Lemon Casino Nederland
- Mostbet 2026: Qaydalar və Şərtlər üzrə Bələdçi
- Best Canadian Online Casino Payment Options for Players
Friday, August 14

