बेड़ो में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए युवक, निर्माणाधीन घर में किया गैंगरेप ,फॉल-पिको कराने निकली थी किशोरी, रास्ते में मिला आरोपी रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अरगोड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की, जो पिछले दो वर्षों से अपनी मां की मृत्यु के बाद मौसी के घर रह रही थी, गुरुवार की शाम करीब चार बजे साड़ी में फॉल-पिको कराने घर से निकली थी। इसी दौरान केनरा बैंक के पास उसकी मुलाकात राजा बड़ाईक नामक युवक से हुई। आरोपी ने पहले लड़की को पकोड़ी खिलाने का लालच दिया और फिर बहला-फुसलाकर हरिहरपुर जामटोली की ओर पैदल ले गया। वहां पहले से मौजूद कामेश्वर लोहरा भी उसके साथ हो गया। दो कों ने नाबालिग को एक निर्माणाधीन दो मंर्मा…. नकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दी धमकी, बारी-बारी से किया दुष्कर्म। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नाबालिग को हरिहरपुर जामटोली स्थित टार्जन उरांव के निर्माणाधीन दो मंजिला मकान में ले गए। वहां दोनों युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। देर रात करीब 12 बजे पीड़िता रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह पीड़िता के परिजन बेड़ो थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की मौसी के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।

