जहानाबाद में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’! दीपक हत्याकांड का आरोपी विक्कू सिंह उर्फ रावण पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहार के जहानाबाद में पुलिस ने बीते देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपक हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्कू सिंह उर्फ रावण को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घटना घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी नहर पुल के पास हुई, जहां हथियार बरामदगी के लिए ले जाए गए आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली थाना प्रभारी की गाड़ी में जा लगी, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विक्कू सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दीपक कुमार की हत्या में वही मुख्य साजिशकर्ता था।के
धुरियारी नहर के पास आधी रात गोलियां… STF और ‘रावण’ के बीच मुठभेड़ से मचा हड़कंप
जहानाबाद के घोसी थाना इलाके में देर रात करीब 1 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुख्यात अपराधी विक्कू सिंह उर्फ रावण और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए धुरियारी नहर किनारे लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने झाड़ी में छिपाए हथियार से अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे थाना प्रभारी की गाड़ी में जा लगी। जवाब में STF और पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और आरोपी को पैर में गोली मारकर दबोच लिया। एसपी अपराजिता लोहानी ने पूरे एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Breaking
- Casino Lab Casino: Snelle Winsten en Hoog‑Intensieve Spelletjes
- My GOcasino – Quick Spin, Fast Wins, Endless Thrills
- Chicken Road: Brza‑tempo Crash Gaming za Brze Dobitke
- LalaBet Casino: Fast‑Track Slot Action voor de Moderne Gokker
- Immersieve Gaming-ervaring bij Slot Rush Casino
- test123123
- test123123
- Ramgarh News: श्री राम पावर प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, एक दर्जन मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
Wednesday, August 12

