बिहार: रोहतास जिला बाराती मे नचनिया का नाच देखने के दौरान दो पक्षो मे जम कर हुईं मारपीट,शादी के मंडप मे हालात इस तरह बन गए की दुल्हन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई घटना दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना गांव जी है जहाँ भोजपुर जिला के अगिआंव थाना क्षेत्र के हेतमपुर से बारात आई थी शादी समारोह के दौरान आर्केस्टा की व्यवस्था की गई थी डांस के दौरान युवती पर पैसा लुटाने के छक्कर मे कुछ लोग स्टेज के समीप चले गए फिर क्या था यही से विवाद गहराने लगा और मार पीट सुरु हो गई. मारपीट में दुल्हन का 14 वर्षीय भाई अभिमन्यु कुमार की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव इस कदर बढ़ा की शादी रोक दी गई मृतक संजय चौधरी का पुत्र था। वही मारपीट में अरविंद कुमार, राहुल कुमार तथा मनीष कुमार भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल मे चल रहा है शादी के मंडप से उठा विवाद अब थाने तक पहुंच चूका है और पुलिस जाँच मे जुटी है

