रजरप्पा से लौटते श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराईतीन घायल, स्थानीय लोगों की बहादुरी से बची जान
गिरिडीह — सोमवार को गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रजरप्पा मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे पटना के तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना जीटी रोड पर मोहरी के पास हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। पटना के कंकड़बाग निवासी ये श्रद्धालु रजरप्पा माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहे थे। मोहरी के पास जीटी रोड पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होगया और उसमें सवार लोग कार के अंदर ही फंस गए।जनता की बहादुरी हादसे के बाद माहुरी के स्थानीय युवकों — बजरंगी पटेल और गोल्डन जायसवाल समेत कई ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से निकाला। इन लोगों की तत्परता ने संभवतः श्रद्धालुओं की जान बचाई। तत्काल सभी घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बगोदर सीएचसी में तैनात डॉक्टरों के अनुसार, सभी तीनों घायलों की प्राथमिक जांच की गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और वे होश में हैं। घायलों को विस्तृत चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।
बगोदर थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के पीछे तेज रफ्तार और ट्रक का गलत स्थान पर खड़ा होना मुख्य कारण प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ट्रक चालक से भी पूछताछ कर रही है।

