Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला! SC में सुनवाई टली, पत्नी ने कानूनी रूप से दी है चुनौती, क्या उन्... ज्ञानवापी केस में जिला अदालत का अहम फैसला! वजूखाने का कपड़ा नहीं बदला जाएगा, हिंदू पक्ष की याचिका खा... बिहार में हिजाब विवाद! CM नीतीश के सामने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का प्रयास, भड़की RJD-कांग्रेस ने... छत्तीसगढ़ में 'धान का महाअभियान'! ₹7771 करोड़ का भुगतान, विशेष चेकिंग दल गठित, जानें धान खरीदी को ले... BCCI का सख्त फैसला! अब घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सिर्फ 1 खिलाड़ी को छूट, ज... रणवीर सिंह की 'डॉन 3' पर सबसे बड़ा अपडेट! फैंस को लगा झटका, मेकर्स ने किया खुलासा- 'धुरंधर' तो सिर्फ... अमेरिका के 'डंपिंग' आरोप पर भारत का पलटवार! बोला- बासमती चावल है प्रीमियम उत्पाद, डंपिंग का दावा बेब... नालंदा में 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या विवाद जान आप हैरान हो जाएंगे अमेरिका के 'डंपिंग' आरोप पर भारत का पलटवार! बोला- बासमती चावल है प्रीमियम उत्पाद, डंपिंग का दावा बेब... फोन की घंटी होगी अब आपकी धुन! Android और iPhone में अपनी पसंद की रिंगटोन कैसे सेट करें? फॉलो करें ये...

यूक्रेन के सूमी में रूस का विध्वंसक अटैक, दागी बैलिस्टिक मिसाइल, 21 लोगों की मौत, जबरदस्त तबाही

रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर भयानक होने की कगार पर पहुंच गया है. रूस ने यूक्रेन के सुमी में एक भयानक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है, जिससे सुमी में भयंकर तबाही मच गई है. इस हमले में कम से कम 21 लोगों के मारे जाने की खबर है. रूसी मिसाइलों ने शहर की सड़क, आम जीवन – आवासीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सड़क पर कारों को निशाना बनाया है. ये हमला रविवार को हुआ जब लोग लोग चर्च जाते हैं.

इस हमले को रूस-यूक्रेन युद्ध में नया अध्याय माना जा रहा है, जिसके बाद युद्ध और खतरनाक रूप ले सकता है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक लगभग 21 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं. अधिकारियों ने जानकारी दी कि बचाव अभियान चल रहा है और सभी आवश्यक सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं.

यूक्रेन का दुनिया से आह्वान

जेलेंस्की की ओर से दिए गए बयानों में कहा गया है कि दुनिया को दृढ़ता से जवाब देना चाहिए. संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, दुनिया में हर कोई जो इस युद्ध और इन हत्याओं को खत्म करना चाहता है. रूस बिल्कुल इसी तरह का आतंक चाहता है और इस युद्ध को खींच रहा है. रूस पर दबाव के बिना शांति असंभव है. वार्ता ने कभी भी बैलिस्टिक मिसाइलों और हवाई बमों को नहीं रोका है. रूस के प्रति एक ऐसे रवैये की जरूरत है जिसका एक आतंकवादी हकदार है.

सोशल मीडिया तस्वीरों में देखी जा सकती है तबाही

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में मिसाइल से हुई भारी तबाही को साफ देखा जा सकता है. जिसमें कई वहानों को क्षति पहुंची है और नागरिक इमारतों को भी नुकसान पहंचा है. इस हमले ने युद्ध विराम वार्ताओं को नुकसान पहुंचाया है, जो पिछले महीने सऊदी में हुई बैठक में सकारात्मक रही थी.