Author: Dainik State Desk

चंडीगढ़, 23 जनवरी 2026  पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश प्राप्त किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक जगत को और मजबूती मिली है। आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि लगभग 2,200 करोड़ के टर्नओवर वाली ए.आई.एस.आर.एम. मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड – जो अरोड़ा आयरन ग्रुप का हिस्सा है – ने गांव जसपालों दोराहा-खन्ना रोड, जिला लुधियाना में एक अत्याधुनिक स्टील निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 1003.57 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रोजेक्ट लगभग 46 एकड़ के…

Read More

  चंडीगढ़, 23 जनवरी, 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू की है। यह योजना सुनिश्चित करती है कि राज्य के प्रत्येक निवासी को आर्थिक तंगी की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार उपलब्ध हो। इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान किया जाएगा, जो इसे देश की सबसे व्यापक स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल करता है। इस पहल के माध्यम से पंजाब ने बिना किसी आय सीमा या बहिष्करण शर्त के सार्वभौमिक स्वास्थ्य…

Read More

चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026 आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने औपचारिक रूप से ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम की शुरुआत कर दी है, जो सूबे में संगठित अपराध के खिलाफ एक निर्णायक और बड़े पैमाने पर जंग का आगाज है। मंगलवार को पार्टी दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि यह मुहिम पंजाब से गैंगस्टरवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए मान सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाती है। पन्नू ने कहा कि ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान की सफलता के बाद अब पंजाब पुलिस…

Read More

🟢 खगड़िया में घर बना रणक्षेत्र, उप मुखिया को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब माली ग्राम पंचायत के उप मुखिया अखिलेश कुमार सिंह को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल उप मुखिया को इलाज के लिए सहरसा ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पुरानी दुश्मनी को वारदात की वजह माना जा रहा है।…

Read More

📰 सरस्वती विसर्जन बना ‘संग्राम विसर्जन’, केरेडारी में दो गुट भिड़े, पत्थर चले, कई घायल हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतू गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन की खुशी अचानक अफरा-तफरी में बदल गई। देर रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गांव में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। हजारीबाग के उपायुक्त शशि रंजन…

Read More

पहचान बना जालः गया से अगवा नाबालिग से नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म, जान-पहचान वाला ही निकला मास्टरमाइंड नालंदा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गया से अगवा की गई 17 वर्षीय छात्रा को करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार 22 जनवरी को आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर नालंदा ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही…

Read More

कांटा घर बना रणक्षेत्र! 40 हमलावरों ने बीसीसीएल कर्मियों पर बोला हमला, दो गंभीर धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में शनिवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब कांटा घर में वर्चस्व को लेकर करीब 40 की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने बीसीसीएल कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। ड्रिल हेल्पर देवेंद्र रावत और कांटा बाबू दीपक कुमार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। देवेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई, जिनके सिर में 7 से 8 टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद पूरे प्रोजेक्ट क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को सेंट्रल हॉस्पिटल…

Read More

राजस्थान के अलवर में बसंत पंचमी यानि 23 जनवरी को एक ऐसी खास शादी हुई, जिसकी चर्चा अब हो रही है. दो ऐसे अपराधी जो हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं, दोनों ने आपस में शादी कर ली. दोनों हत्या जैसे जघन्य अपराध कर चुके हैं. जयपुर की सांगानेर ओपन जेल में दोनों की मुलाकात हुई और मुलाकात प्यार में बदली. इस दौरान करीब 6 महीने तक दोनों के बीच बातचीत होती रही. ये सिलसिला चलता रहा. दोनों ने कोर्ट में 15 दिन के पैरोल की अर्जी लगाई. कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद हिंदू रीति-रिवाज…

Read More

पंजाब के सरहिंद क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक संदिग्ध विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया. यह धमाका विशेष रूप से मालगाड़ियों के लिए बनाए गए ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ पर खानपुर फाटकों के पास हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया और पटरी … Read more

Read More

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाग इलाके में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक हुए एक जोरदार ब्लास्ट के बाद कई दुकानों में भीषण आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि आसपास की करीब 10 दुकानें भरभराकर गिर गईं और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गईं. जलती हुई दुकानों के बीच से बार-बार ब्लास्ट जैसी आवाजें आने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. घटना की जानकारी मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके…

Read More