🟢 खगड़िया में घर बना रणक्षेत्र, उप मुखिया को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब माली ग्राम पंचायत के उप मुखिया अखिलेश कुमार सिंह को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल उप मुखिया को इलाज के लिए सहरसा ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पुरानी दुश्मनी को वारदात की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
🟢बिशनपुर में गोलियों की गूंज, पंचायत प्रतिनिधि पर हमला, पुलिस अलर्ट मोड पर
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में अपराधियों ने पंचायत प्रतिनिधि को ही निशाना बना लिया। माली ग्राम पंचायत के उप मुखिया अखिलेश कुमार सिंह को उनके घर में घुसकर गोली मार दी गई।
गोली लगते ही उप मुखिया जमीन पर गिर पड़े। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस को आशंका है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है।
फिलहाल घायल को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Breaking
- Safety and Security on Velobet: What You Should Know
- How to Transition from Newbie to Pro at Casumo
- Campobet for Beginners: Step-by-Step Betting Guide
- Mystake in Sports: Klíčové Lekce od Sportovců v Online Casinu Mystake
- धनबाद के बाघमारा में बड़ा हादसा! अवैध खनन की चाल धंसी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- Jak spravovat svůj bankroll v online casinu: Recenze Casina Betor
- Comparing Lucky Ones Casino Australia to Other Australian Casinos
- How To Avoid Common Mistakes on Cosmobet: A Comprehensive Review
Tuesday, September 15
