Author: Dainik State Desk

🟥 स्कूल गईं, घर नहीं लौटीं! अमड़ापाड़ा से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने पर पार्क रोड पर धरना पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राओं के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने अमड़ापाड़ा मुख्यालय स्थित पार्क रोड पर धरना देकर पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की। धरने के कारण इलाके में कई घंटों तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने का प्रयास किया। बाद में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार भी धरना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को…

Read More

🟥 जंगल से गांव की ओर बढ़ा हाथियों का कारवां, भरनो में 16 हाथियों की एंट्री से दहशत गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत अमलीया छापरटोली गांव के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 16 जंगली हाथियों का झुंड अचानक जंगल की ओर से निकल आया। बताया जा रहा है कि यह झुंड लोहरदगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से होते हुए अमलीया जंगल में प्रवेश कर गया है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं कौतूहलवश बड़ी संख्या में लोग हाथियों को देखने जंगल की ओर उमड़ पड़े। वन विभाग और भरनो थाना पुलिस को…

Read More

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सीएम हेमंत सोरेन के दावोस और लंदन दौरे पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने इस बार राज्यवासियों के नाम संदेश जारी कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने राज्यवासियों से अपने स्तर से खुद की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था का इंतजाम करने, युवाओं को नौकरी खरीदने की क्षमता रखने, किसानों को कम दाम पर मजबूर होकर फसल बेचने की सलाह देते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने अलग-अलग मुद्दे उठाकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं झामुमो ने इन आरोपों पर जवाबी हमला बोलते हुए बाबूलाल मरांडी से कुछ…

Read More

बोकारोः जिला में हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ स्थित 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर में एक लड़की के प्यार में पागल युवक ने चढ़कर पुलिस को परेशान कर दिया. युवक अपनी प्रेमिका अंजलि से शादी करने के लिए बोकारो पहुंचा था लेकिन घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया. परिजनों के इनकार के बाद वह मोबाइल टावर में चढ़ गया. उसके बाद उसने जान देने की बात कही, थाना प्रभारी की सूझबूझ से युवक नीचे उतरा और उसे थाने ले जाया गया. टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश करने वाला युवक मध्य प्रदेश गुना के जौहरी गांव…

Read More

रांचीः राजधानी रांची के लालपुर इलाके में गुरुवार की दोपहर लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट की सूचना पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दो आरोपियों को धर दबोचा है. हालांकि यह मामला लूट का है या पैसे के लेनदेन का पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस कंट्रोल रूम में आई थी सूचना गुरुवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक के द्वारा यह सूचना दी गई की उनके जेवर दुकान को लूटने की कोशिश की जा रही है. कंट्रोल रूम में सूचना आते ही न सिर्फ लालपुर पुलिस एक्टिव हुई, बल्कि आसपास के थानों की टीम भी…

Read More

पलामू: झारखंड में निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है. राज्य में सबसे अधिक पलामू के इलाके में पांच निकाय क्षेत्रों में चुनाव होना है. मेदिनीनगर नगर निगम, हुसैनाबाद नगर पंचायत, छतरपुर नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत और बिश्रामपुर नगर परिषद में चुनाव होना है. पूरे झारखंड में सबसे अधिक 103 अलग-अलग वार्ड पलामू में मौजूद है. पलामू जिला प्रशासन में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. गुरुवार से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी. निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी अनुमंडल क्षेत्र…

Read More

कवर्धा: भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना की तरफ से गन्ना किसानों को 7.95 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है. अब तक कारखाना किसानों को कुल 39.84 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. किसानों को राशि जारी करने में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का विशेष प्रयास रहा. कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को लगातार भुगतान किया जा रहा है, जिससे सहकारी व्यवस्था पर किसानों का भरोसा और मजबूत हुआ है. कारखाना प्रबंधन ने बताया कि नियमित भुगतान से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और साथ ही कारखाने का…

Read More

रायपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक राजनीति में एक बड़ा और दूरगामी बदलाव करते हुए सामाजिक न्याय से जुड़े चार प्रमुख प्रकोष्ठों ओबीसी, एससी, एसटी और माइनॉरिटी विभाग को सीधे चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. राहुल गांधी की हरी झंडी के बाद अब ये विभाग सिर्फ संगठन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि … Read more

Read More

कोरिया: जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ा संदेश दिया. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास की है. दो दिन पूर्व एक युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई थी. आरोप है कि टैक्सी चालक ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया. घटना के बाद पीड़िता ने बैकुंठपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने खुद बनाया वीडियो, सोशल…

Read More

रायपुर: शहर में आवारा जानवरों के बढ़ते आतंक, उद्यानों में हो रहे हमलों, प्रतिबंधित पिटबुल डॉग से बढ़ते डॉग-बाइट मामलों, कई वार्डों में शुरू हो चुके भीषण पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली और मच्छरों के प्रकोप को लेकर कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रही दीप्ति प्रमोद दुबे और महिला पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने साफ चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में हालात नहीं सुधरे तो निगम में जनता के साथ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. “उद्यानों में वॉक करना हुआ जानलेवा, गाय-सांड और कुत्तों का जमावड़ा” ऑक्सीजोन, गांधी उद्यान, अनुपम गार्डन समेत शहर के प्रमुख…

Read More