🟥 स्कूल गईं, घर नहीं लौटीं! अमड़ापाड़ा से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने पर पार्क रोड पर धरना
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राओं के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने अमड़ापाड़ा मुख्यालय स्थित पार्क रोड पर धरना देकर पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की। धरने के कारण इलाके में कई घंटों तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने का प्रयास किया। बाद में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार भी धरना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोनों छात्राओं को जल्द खोज लिया जाएगा, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
🟥 मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, शिक्षक पर भी शक — अमड़ापाड़ा लापता छात्रा केस में नया मोड़
परिजनों के अनुसार 27 जनवरी को दोनों छात्राएं स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में सूचना दी गई। लड़कियों के पिता ने दूसरे समुदाय के एक नाबालिग लड़के पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है, साथ ही स्कूल के एक कंप्यूटर शिक्षक की भूमिका पर भी संदेह जताया है।
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने दोनों छात्राओं के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। नाबालिगों के माता-पिता और स्कूल के शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 03/26 दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दोनों छात्राएं दसवीं कक्षा की बताई जा रही हैं।
Breaking
- Bet On Red: Rýchla hra, veľké výhry – ultimátna vysokovýkonná skúsenosť so slotmi a stolnými hrami
- Hyperino Casino Review: Das schnelllebige Slot-Paradies für schnelle Gewinne
- Manga Casino: Duik in Anime‑Themed Slots & Snel‑Pace Winsten
- VegasHero casino online: registratie stappen en tips voor Nederlandse spelers
- Play regal Casino : L’Expérience Ultime de Slots Quick‑Hit
- VegasHero Nederland: wat je moet weten
- VegasHero Casino bonus gids: welkomstbonus, gratis spins en inzetvereisten
- VegasHero registratie stappen: zo maak je een account aan
Thursday, August 27

