Author: Dainik State Desk

हरियाणा के मौसम में आज रात से बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसके चलते चार जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश  की चेतावनी दी गई है। वहीं कल 1 फरवरी को पूरे प्रदेश में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही तेज वर्षा होने की संभावना है। तेज हवाएं चलने से मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह की बात करें जीटी रोड़ के जिलों को छोड़ दें तो प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में मौसम…

Read More

कुरुक्षेत्र  : गुरू रविदास महाराज की 649 वीं जयंती पर आज कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में होगा। कुरूक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह होगा। वहीं कई मंत्री विधायक भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन तैयारियां पूरी कर चुका है। समारोह स्थल को 10 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए अलग नोडल अधिकारी नियुक्त है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने समारोह और अन्य लोगों के लिए अलग-अलग रूट प्लान तैयार किया है, ताकि…

Read More

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बटेड़ा हेड पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब पुल की पेंटिंग का काम कर रहे 2 युवक SYL नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस, गोताखोरों और प्रशासन की टीमें मौके पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस के मुताबिक डूबने वाले युवकों की पहचान अंबाला जिले के भूनी गांव निवासी गुरविंदर सिंह (22) और सागर (20) के रूप में हुई है। दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ लोहे…

Read More

हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने चिराग योजना की सीमा को बढ़ा दिया है जिसे अब 8 लाख रुपए कर दिया है। जिससे प्रदेश के करीब 32 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।  इसके लिए प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) और प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (DEEO) को लेटर भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि योजना में पहले एक साल में 1.80 लाख रुपए इनकम वाली फैमिली आती थी। इसमें प्रदेश सरकार सेकेंड क्लॉस से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट की फीस का भुगतान करती है। जिसमें फीस के रुपए सीधे स्कूलों…

Read More

गन्नौर : फर्जी रजिस्ट्री के मामले में गन्नौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विक्रेता समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन सभी ने आपसी मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराई थी। फर्जी विक्रेताओं की पहचान प्रमोद कुमार निवासी नसीरपुर, खरीदार बलबीर सिंह निवासी पिल्लू खेड़ा, प्रवीन कुमार, रविंद्र और डीड राइटर विनय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच गन्नौर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। थाना प्रभारी को जल्द ही पूरे प्रकरण की जांच पूरी कर…

Read More

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से एक नकली इंस्पेक्टर की खबर निकल कर सामने आ रही है। नकली इंस्पेक्टर को सोनीपत सदर थाना पुलिस ने गांव भटगांव से हिरासत में लिया गया और उसे थाने में पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बताया जा रहा है कि वह गांव भटगांव में एक रिश्तेदारी में पहुंचा था और रौब दिखा रहा था। साल 2002 में पुलिस विभाग से हो चुका है बर्खास्त जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति कोई इंस्पेक्टर नहीं बल्कि नकली वर्दी पहनकर गांव भटगांव में अपनी रिश्तेदारी में पहुंचा राजेंद्र निवासी जिला झज्जर है। इसने दो दिन…

Read More

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ में अतिक्रमण और रॉन्ग साइड पार्किंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के मुख्य रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए खुद एसडीएम अभिनव सिवाच सड़क पर उतरे और नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रॉन्ग पार्किंग में खड़े 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 20 से ज्यादा दुकानदारों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा गया सामान भी मौके पर ही जब्त किया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट…

Read More

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने बीते शुक्रवार को दावा किया कि हेमंत सरकार ने ‘हार के डर’ से घोषणा की है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने यह बयान यहां एक संगठनात्मक बैठक में दिया, जिसका उद्देश्य राज्य भर में 48 नगर निकायों के आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करना था। “राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा” साहू ने कहा, ”हेमंत सरकार ने हार के डर से घोषणा की है कि चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए जाएंगे। मतपत्र के जरिए चुनाव कराने की…

Read More

झारखंड की उपराजधानी दुमका में प्रसिद्ध राजकीय जनजातीय हिजला मेला 13 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 20 फरवरी तक चलेगा। दुमका के उपायुक्त सह मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को मेला के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि इससे पहले इस बार मेला 20 से 27 फरवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन हाल में नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर 23 फरवरी को मतदान की तिथि घोषित किये जाने की वजह से इस ऐतिहासिक मेला के आयोजन की तिथि में संशोधन करने का निर्णय…

Read More

खूंटी: जिले के कुंजला क्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता से नारियल की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर सड़कों पर वाहनों की जांच के दौरान वन विभाग की गश्ती टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी में लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है. ट्रक चालक और खलासी फरार जांच के दौरान ट्रक के ऊपर बड़ी मात्रा में नारियल लदा पाया गया, जबकि नीचे बोरे में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा रखा गया था. आशंका जताई जा रही है कि नारियल लोड कर मादक…

Read More