- National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
- Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
- Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
- Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
- 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
- Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
- Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
- Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
Author: Dainik State Desk
पंजाब सरकार ने राज्य के 852 सरकारी स्कूलों में नई पेंटिंग और कलर कोडिंग का आदेश दिया है। इसके तहत स्कूलों की बाहरी इमारतों, जैसे वरांडे और गलियारों को “एग कस्टर्ड” और “एनामेल रैप्सोडी” शेड्स में रंगा जाएगा, जबकि क्लासरूम की दीवारों के लिए “ब्रॉन्ज मिस्ट” और “सी ओट्स” शेड चुने गए हैं। आदेश शुक्रवार को सामने आया और पहले चरण में 23 जिलों के स्कूलों में यह काम होगा। DGSE ने इस योजना के लिए DEO को 17.44 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में सबसे ज़्यादा 102 स्कूलों में कलर कोडिंग की…
जालंधर: शहर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एक और ई-मेल आने से हड़कंप मच गया है। नए ई-मेल में संस्कृति के.एम.वी. स्कूल, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, सी.जी.एस. पब्लिक स्कूल और IVY वर्ल्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले कैम्ब्रिज स्कूल, एम.जी.एन. स्कूल और पुलिस डी.ए.वी. स्कूल को भी धमकी मिल चुकी है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच गया। सभी स्कूलों की गहन जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।…
लुधियाना : कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए एडीसीपी समीर वर्मा और एसीपी अनिल कुमार भनोट ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-4 के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह की टीम ने इन आरोपियों को दबोचा है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेहरबान निवासी ऋषि और आदिल के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को…
लुधियाना: गुरु रविदास जी महाराज की शोभायात्रा के मद्देनजर आज फगवाड़ा से करीब 4 किलोमीटर पहले जालंधर की ओर जाने वाला नेशनल हाईवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हाईवे बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों का कहना है कि वे सुबह से ही ड्यूटी पर मौजूद हैं और उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुसार ही यातायात को रोका गया है। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है…
मास्टर कैडर यूनियन पंजाब के स्टेट उप प्रधान जगजीत सिंह साहनेवाल और जिला जनरल सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह दोराहा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर के टीचरों पर नया एक्सपेरिमेंट करते हुए 10वीं तक पढ़ाने वाले मास्टर कैडर के नॉन-सब्जेक्ट टीचरों को 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा देने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के जारी आदेशों ने मौजूदा सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों को खोखला साबित कर दिया है। इस मौके पर जिला इकाई लुधियाना के वित्त सचिव स्वर्ण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजविंदर सिंह, उपाध्यक्ष नवदीप सिंह, प्रैस सचिव…
कपूरथला: फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। बस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद कुछ समय के लिए इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित रहा और अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी देते हुए लखपुर निवासी निर्मलजीत ने बताया कि जब वह अपने घर लौट रहे थे तो होशियारपुर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क पर गंभीर हालत में घायल पड़ा देखा। राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी…
चंडीगढ़: पंजाब के मौसम को लेकर ताजा और अहम जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में 31 जनवरी (आज) से मंगलवार यानी अगले 4 दिनों तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक आज 4 जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर शामिल हैं। खास बात यह है कि शुक्रवार को पंजाब के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा में यह औसत के करीब रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले…
फरीदाबाद : फ़रीदाबाद में सूरजकुंड मेले में स्टॉल लगाने आए हस्तशिल्पी की हादसे में मौत हो गई। हादसा सड़क और रास्ता खराब होने के चलते हुआ। मृतक बाइक चला रहा था और पीछे उसका दोस्त पार्टनर बैठा था मौके पर ही हस्तशिल्पी की मौत हो गई जबकि पार्टनर को काफी गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान साहिल के रुप में हुई और वह उत्तर प्रदेश के भदोही का रहने वाला था। घायल की मोहम्मद कैफ के रूप में पहचान हुई। शव बादशाह खान सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। घायल के परिजनों का आरोप है कि…
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सैनी ने भारत सरकार के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म PRAGATI (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की प्रशंसा करते हुए इसे विकास परियोजनाओं को तेज करने और जन शिकायतों का समाधान करने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण बताया। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र, राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए प्रमुख योजनाओं की प्रत्यक्ष, वास्तविक समय की निगरानी को सक्षम बनाता है। नायब सिंह सैनी के मुताबिक PRAGATI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारदर्शी, जवाबदेह शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और विकसित भारत @2047 के दीर्घकालिक राष्ट्रीय…
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। आवदेन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। अभी तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को पूरा सबमिट कर लिया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का ही समय है। अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त समय फॉर्म भरने के लिए नहीं मिलेगा। हरियाणा स्टाफ सिलेकशन कमीशन के चेयरमैन ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह…
