Author: Dainik State Desk

रांची:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को वीडियो क्लिप जारी कर केंद्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बजट में झारखंड की उपेक्षा का आरोप लगाया है. डॉ. इरफान ने कहा कि यह बजट जनता को राहत देने वाला नहीं, बल्कि हार्ट अटैक लाने वाला बजट है. उन्होंने कहा कि इस बजट में न महंगाई पर कंट्रोल करने की दिशा में कोई उपाय किए गए हैं और ना ही युवाओं को रोजगार कैसे उपलब्ध हो इसकी व्यवस्था की गई है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हमारी मांग थी कि झारखंड में एक और…

Read More

जमशेदपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए 2026-27 के केंद्रीय बजट की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के बेहतर भविष्य की रूपरेखा है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी कहा कि यह विकसित भारत का ब्लूप्रिंट है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि झारखंड को बजट से बाहर रखा गया है. 2026-27 के लिए पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह बजट सिर्फ खर्च का दस्तावेज नहीं है, बल्कि 2047 तक…

Read More

गिरिडीह: सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बंद पड़े ओपन कास्ट माइंस से उत्पादन जल्द शुरू हो जाएगा. इस माइंस को शुरू करवाने में मंत्री सुदिव्य कुमार का अहम योगदान रहा है. ऐसे में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा आभार सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार मौजूद रहे. यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी. कोलियरी के कई उतार चढ़ाव को नजदीक से देखा: मंत्री सुदिव्य कुमार नगर विकास मंत्री ने कहा ‘तीन दशक से ज्यादा, जो मेरे राजनीतिक जुड़ाव का दौर रहा. इस दौर में कोलियरी के…

Read More

रांची/ जमशेदपुरः लोहनगरी जमशेदपुर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को 4 विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद झारखंड की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच के अंतिम दिन जीत दर्ज … Read more

Read More

देवघर: जिले में इन दिनों साइबर अपराध के साथ-साथ चोरी, छिनतई और हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बढ़ते अपराध ने पुलिस प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. हालात को नियंत्रण में रखने के लिए जिले के एसपी सौरभ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. क्राइम कंट्रोल करने के लिए जिले के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है. एसपी के निर्देश पर डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और सहायक थाना प्रभारी को रोजाना संवेदनशील क्षेत्रों की गश्ती रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि किसी भी…

Read More

धनबाद: केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि केंद्र के इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं है, बल्कि खास लोगों के हित में तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि रॉयल्टी बकाया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को बजट में पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस की तैयारी इसी बीच 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस को लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में तैयारियां तेज हो गई…

Read More

रायपुर. खेल और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे सीजन का शुभारंभ किया. अटल नगर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिज़ॉर्ट में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) की ओर से यह चैंपियनशिप आयोजित की गई है. अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 6 फरवरी तक चलेगा. खेल के जरिए छत्तीसगढ़ की ब्रांडिंग- अरुण साव शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और…

Read More

दुर्ग: पद्मनाभपुर थाना इलाके में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया है. इस मामले में सबसे अहम सुराग सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो साबित हुई, जिसमें घरेलू कामकाज करने वाली महिला चोरी के जेवर पहनकर फोटो खिचवाती नजर आई सोशल मीडिया पर डाली गई फोटो से हुआ चोरी का खुलासा इस छोटे से क्लू के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी राहुल जैन ने घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. रिपोर्ट पर…

Read More

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन का लालच देने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपिया द्वारा प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है. आरोप है प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था भिलाई थाना पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया रूखमणी पाण्डेय, निवासी पदमनगर चरोदा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, कि वह घरेलू काम और खाना बनाने का काम करती है. 25 जनवरी(रविवार) को…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले ने एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता और उपलब्धि हासिल की है.अच्छी प्रशासनिक कार्यशैली के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में जिले ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है.वर्ष 2025-26 के लिए तय लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर जिले ने एक नई मिसाल कायम की है. रिकॉर्ड संख्या में आवास स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 26,843 आवास स्वीकृत किए गए हैं. इनमें से 24,313 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी की जा चुकी है, जिससे निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो सका है.…

Read More