गोलगप्पा में जहर, जंगल में मौत की साजिश: प्रेमिका ने सूझबूझ से बचाई जान
झारखंड के गढ़वा जिला के रमकंडा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को गोलगप्पा में जहर मिलाकर मारने की साजिश रची। पीड़िता को जब गोलगप्पा खाने के बाद उल्टी होने लगी और मुंह से खून आने लगा, तो उसे खतरे का अंदेशा हो गया।
आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने मोटरसाइकिल से बैरिया जंगल की ओर ले गया। जंगल के अंदर ले जाकर उसने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। गंभीर चोट लगने के बाद युवती बेहोश हो गई। होश आने पर वह किसी तरह जान बचाकर जंगल में छिप गई और पूरी रात डर के साये में गुजारी।
अगली सुबह वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना इलाके में सनसनी का विषय बनी हुई है और लोगों में भारी आक्रोश है।
📰 शादी का झांसा, दो बार गर्भवती… फिर हत्या की कोशिश: प्यार बना खौफनाक जुर्म
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़िता के बीच पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते से पहले एक बच्चा भी जन्म ले चुका है। गांव-समाज के हस्तक्षेप के बाद दोनों को अलग कर दिया गया था, लेकिन कुछ महीनों बाद आरोपी ने दोबारा संपर्क किया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
इससे युवती दोबारा गर्भवती हो गई और वर्तमान में वह आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को आरोपी ने फोन कर उसे कुछ खिलाने की बात कही। युवती ने गोलगप्पा खाने की इच्छा जताई। इसके बाद आरोपी ने गोलगप्पा में जहर मिलाकर उसे खिलाया।
हालत बिगड़ने पर आरोपी ने डॉक्टर के पास ले जाने का नाटक किया, लेकिन उसे जंगल में ले जाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी साकेत केशरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह मामला न केवल धोखे और हिंसा की कहानी है, बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी भी है।
Breaking
- पत्नियां जिंदा, तीसरी की तैयारी! दूल्हे की शादी में पुलिस ने लगाई ‘ब्रेक’, बोला- बस कर मंजर भाई! पढ़िए पूरी कहानी ……
- धनबाद मेयर ने रोकी ओबी डंपिंग! झरिया में मारपीट-फायरिंग, जानें पूरी घटना
- बोकारो लेक रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में बीएसएल कर्मी समेत 3 गंभीर घायल
- 6 लाख का आम ट्रक खाक, तीन दुकानें राख! बोकारो की दुंदी बाग मंडी में आग से हड़कं।जानिए कैसे लगी आग
- धनबाद : अवैध खनन के विरोध की कीमत या बड़ी साजिश? बाघमारा के ग्रामीणों ने दी रणधीर वर्मा चौक पर आंदोलन की चेतावनी
- डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने 24 घंटे के अंदर बरही हत्याकांड का किया खुलासा : हत्यारा जीजा का खेल उजागर
- पाकुड़ में मौत का तांडव:दो की मौत तीन दर्जन घायल ! पढ़िए शहनाइयों की गूंज अचानक कैसे मातम में बदली?
- क्या सच में गिरिडीह के कोयला तस्कर हैं सबसे ‘स्मार्ट’? बैलगाड़ी वाला खेल जानकर चौंक जाएंगे आप
Saturday, June 13

