Author: Dainik State Desk

🗞️ “अवैध कोयला पर रोक बनी जानलेवा!” — बोकारो में कंपनी टीम पर कुल्हाड़ी-लाठी से हमला, अधिकारी गंभीर घायल बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत केबीपी माइनिंग कंपनी लिमिटेड (KBP Mining Company Limited) की परियोजना बघरैया में अवैध कोयला कारोबारियों ने कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला 15 से 20 लोगों के समूह द्वारा किया गया। घटना उस समय हुई जब कंपनी की टीम सीसीएल सुरक्षा अधिकारी के साथ इलाके में पहुंची थी। कुछ दिन पहले वन विभाग और पुलिस ने इस क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के मुहानों को बंद कराया था,…

Read More

🗞️ “धर्म बदला तो रास्ता बदला!” — कुमारडुंगी में 18 लोगों के धर्मांतरण पर गांव ने किया हुक्का-पानी बंद चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी पोखर गांव में धर्मांतरण का मामला अब सामाजिक टकराव का रूप ले चुका है। गांव के चार परिवारों के कुल 18 लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया, जिसके बाद गांव के सारना समाज के लोगों ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। धर्म परिवर्तित परिवारों का आरोप है कि उन्हें गांव के तालाब से नहाने, चापाकल से पानी लेने, दुकान से सामान खरीदने और जंगल से लकड़ी, पत्ता व दातून लाने से रोका जा रहा है।…

Read More

भारतीय वायुसेना ने नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध द्ज़ुको (Dzukou Valley)वैली में लगी भीषण जंगल की आग पर काबू पाने के लिए बड़ा राहत अभियान चलाया है. करीब 9,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दुर्गम इलाके में वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने तीन दिनों में लगभग 40,000 लीटर पानी गिराया. इस अभियान के दौरान वायुसेना को तेज हवाओं, कम दृश्यता और ऊंचाई पर उड़ान जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि इतनी ऊंचाई पर हवा पतली होने के कारण हेलीकॉप्टर की उठाने की क्षमता (लिफ्ट) करीब 25 से 30 प्रतिशत तक कम हो जाती है,…

Read More

उत्तराखंड में मुस्लिम दुकानदार के साथ बदसलूकी का विरोध जताने वाले दीपक कुमार को लगातार धमकियां मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर यह मामला काफी ट्रेंड हो रहा है. अब इस पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने दीपक कुमार का समर्थन करते हुए बीजेपी और संघ पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं. दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं- उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज रौंदने की…

Read More

यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य को स्नान से रोके जाने के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करने वाले और सरकारी सेवा से इस्तीफा देने वाले बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अब बड़ी चेतावनी दी है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद दिल्ली कूच की बात कही हैं. शंकराचार्य से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि प्रयागराज में स्वामी जी के साथ हुई घटना के बाद मेरी उनसे बात हुई थी. अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि शंकराचार्य ने मुझे प्रयागराज में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन तब तक वह…

Read More

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पांच सहेलियों ने एक साथ जहर पदार्थ खा लिया है, जिनमें से चार की तो मौत हो गई है. वहीं, एक किशोरी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. इस हृदय विदारक और रहस्यमयी घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर के हुआ है. पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है जानकारी के अनुसार, जिले के हसपुरा थाना सैदपुर मोती बिगहा गांव की पांच नाबालिग…

Read More

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ एक्टिव होने से 1 से 3 फरवरी के दौरान कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. बारिश से पारा गिरने की भी संभावना है. तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 जनवरी तक एक्टिव रहेगा, जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 1 से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानी जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश…

Read More

जालंधऱ : जालंधर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलर की दुकान में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ज्वैलर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया … Read more

Read More

टांडा उड़मुड़ : होशियारपुर रोड पर गांव बैंचा के पास हुए बेकाबू कार की पेड़ से टकराने से एक कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4.20 बजे हुआ जब होशियारपुर की तरफ जा रहे कार चालकों की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गुरजिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी जहूरा की मौत हो गई, जबकि कार सवार सरपंच जहूरा राजेश कुमार पुत्र वीर चंद, अश्वनी कुमार पुत्र राम पाल और लक्ष्मी पत्नी राम पाल निवासी लुधियाना गंभीर रूप से घायल…

Read More

लुधियाना : खास खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने लुधियाना स्थित एक कूरियर कार्यालय से अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे 7 संदिग्ध पार्सलों को रोका। जांच के दौरान इन पार्सलों से कुल 30 पैकेट बरामद किए गए। ये पैकेट बर्तनों और एडल्ट डायपर पैड्स के भीतर बेहद चालाकी से छिपाए गए थे। तस्करों ने घरेलू उपयोग और खाने-पीने की वस्तुओं की आड़ में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश की। DRI अधिकारियों के अनुसार,…

Read More