कार्यपालक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज
चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पंचायत में तैनात कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। कुमारडुंगी की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि समीर बोदरा ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ लंबे समय तक यौन शोषण किया। पीड़िता ने फरवरी 2026 में चाईबासा कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने मामले को महिला थाना भेज दिया। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर केस दर्ज किया। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामला एक उच्च पदस्थ अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जांच तेज, नौ धाराओं में केस; आरोपी ने आरोपों को बताया पारिवारिक विवाद
कोर्ट के निर्देश के बाद चाईबासा महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। एक विशेष टीम कई बार सरायकेला और पीड़िता के गांव जाकर साक्ष्य जुटा चुकी है। पुलिस ने आरोपी समीर बोदरा के खिलाफ दुष्कर्म, झूठे वादे के आधार पर यौन शोषण, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी सहित कुल नौ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। महिला थाना प्रभारी शीला मिंज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर ही केस दर्ज किया गया। वहीं आरोपी समीर बोदरा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पारिवारिक विवाद बताया है। उनका कहना है कि शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन अब उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट सरायकेला के उपायुक्त को भेज दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Breaking
- रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, कोयला ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी भीषण टक्कर ,बैंड-ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत
- मुंबई में ठगी, पैसा पहुंचा रामगढ़ के कुज्जू! 20% कमीशन वाले साइबर नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
Friday, June 26

