Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चार दशक पुराने औद्योगिक विवादों का समाधान: मान सरकार ने दिया उद्योगपतियों को ‘सेकंड चांस’ मान सरकार ने पंजाब के शिक्षा क्षेत्र को दिया नया मोड़ , 'पंजाब युवा उद्यमी योजना' के तहत "मिशन रोज़... सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला! SC में सुनवाई टली, पत्नी ने कानूनी रूप से दी है चुनौती, क्या उन्... ज्ञानवापी केस में जिला अदालत का अहम फैसला! वजूखाने का कपड़ा नहीं बदला जाएगा, हिंदू पक्ष की याचिका खा... बिहार में हिजाब विवाद! CM नीतीश के सामने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का प्रयास, भड़की RJD-कांग्रेस ने... छत्तीसगढ़ में 'धान का महाअभियान'! ₹7771 करोड़ का भुगतान, विशेष चेकिंग दल गठित, जानें धान खरीदी को ले... BCCI का सख्त फैसला! अब घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सिर्फ 1 खिलाड़ी को छूट, ज... रणवीर सिंह की 'डॉन 3' पर सबसे बड़ा अपडेट! फैंस को लगा झटका, मेकर्स ने किया खुलासा- 'धुरंधर' तो सिर्फ... अमेरिका के 'डंपिंग' आरोप पर भारत का पलटवार! बोला- बासमती चावल है प्रीमियम उत्पाद, डंपिंग का दावा बेब... नालंदा में 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या विवाद जान आप हैरान हो जाएंगे

आंधी-बारिश… दिल्ली में अगले 48 घंटे मौसम का ‘डबल अटैक’, हिमाचल में गिरेंगे ओले, जानें 10 राज्यों का मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल गया है. यहां बुधवार को आई आंधी-तूफान के बाद से दिल्ली का मौसम तब्दील हो गया है. अब मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि इसके बाद 25 मई से दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

23 से 28 मई के दौरान केरल, कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ आंधी चलने की संभावना है. 24 मई को तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

23 से 28 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 23 से 27 मई के दौरान असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है. 23 से 25 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है.

यहां चलेंगी तेज हवाएं

23 से 26 मई के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 23 से 25 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना है. 23 मई यानी आज पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा और मैदानी इलाकों में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बाकी राज्यों का ये है हाल

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 23 से 28 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में भी बिजली कड़ने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 23 से 24 मई के दौरान उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना है.

ओलावृष्टि की संभावना

23 और 24 मई को हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 23 से 25 ​​मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट उसके बाद के 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

अगले 4 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद के 5 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.