Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि... पंजाब में दहला मोहाली! कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आयोजक की मौत, खिलाड़ी घायल, क्या... दुमका में दो बुजुर्ग महिला की मौत, अलाव तापने के क्रम में आग के हुए शिकार धनबाद में मानव की खोपड़ी मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

घर पर कितना रख सकते हैं सोना और कैश, जानिए क्या कहते हैं नियम

आपको कई बार ऐसा सुनने को मिलता है कि इनकम टैक्स विभाग ने किसी व्यक्ति के घर या फिर ऑफिस पर छापा मारा है और बड़ी मात्रा में कैश और गहने बरामद किए हैं. ऐसे मामलों में कभी कैश और जेवर को जब्त कर लिया जाता है तो कभी उस व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया जाता है. इससे लोगों के मन में कई तरह से सवाल चलते हैं कि क्या घर में ज्यादा कैश या गहने रखना कानूनन अपराध है? अगर घर पर ये रख सकते हैं तो कितना रख सकते हैं? चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

घर में कैश रखने का नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में कैश रखने पर कोई लिमिट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तय नहीं की है. यानी आप घर में कितनी भी कैश रख सकते हैं, बस जरूरी यह है कि वो पैसा वैलिड सोर्स से हो. ये आपकी इनकम टैक्स रिटर्न में बताया गया हो. बता दें, इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 68 से 69B तक बिना सोर्स वाली इनकम को लेकर प्रावधान है. अगर आप कैश का सोर्स नहीं बता पाते हैं तो उसे बिना सोर्स वाली इनकम माना जाएगा और उसपर भारी जुर्माना भी लग सकता है. इसपर करीब 78 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जा सकता है.

घर में सोना पर नियम

भारत में इनकम टैक्स नियम के तहत घर में सोना रखने के लिए लिमिट तय की गई है. इसके मुताबिक,घर में महिला, पुरुष के लिए यह लिमिट अलग-अलग है. CBDT (Central Board of Direct Taxes) के नियम के अनुसार, आप घर में एक निश्चित मात्रा में ही सोना रख सकते हैं. अगर आप तय सीमा से अधिक सोना रखते हैं तो आपको उसका सबूत देना होगा. आपके पास सोना की खरीदारी से संबंधित रसीद आदि भी होनी चाहिए.

कितना सोना रख सकती है महिलाएं

आयकर कानून के मुताबिक, घर में विवाहित महिलाएं अपने पास 500 ग्राम सोना रख सकती है. जबकि अविवाहित महिलाओं के लिए 250 ग्राम सोना रखने की लिमिट तय की गई है. वहीं पुरुषों को केवल 100 ग्राम सोना रखने की इजाजत होती है.