Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली को 'गैस चैंबर' बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों क... मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि...

पहलगाम हमले के आतंकियों के स्केच जारी, देखिए कैसे था दहशतगर्दों का हुलिया

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत हिल स्टेशन पहलगाम में एक दिल दहला देने वाली आतंकी वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अनंतनाग जिले के बैसरन इलाके में पर्यटकों के एक ग्रुप पर हुए हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के पीछे छिपे आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।  घटना के बाद जांच एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच सार्वजनिक किए हैं। इन स्केच की मदद से हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो इस वक्त सऊदी अरब के आधिकारिक दौरे पर थे, दौरा बीच में छोड़कर देश वापस लौट आए। जैसे ही पीएम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, उन्होंने वहीं पर सुरक्षा मामलों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हुए।